ग्वालियर

mystery: खेत में गड़ा धन ढूंढने गए तीन दोस्त, दो की मौत, तीसरा बेहोश

तीन दोस्त गए थे खेत में खजाना ढूंढने, रहस्यमय परिस्थितियों में दो की मौत, एक युवक अब तक बेहोश…।

ग्वालियरSep 14, 2020 / 02:57 pm

Manish Gite

ग्वालियर। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दोस्त गड़ा धन ढूंढ रहे थे। वे जब एक खेत में खुदाई कर रहे थे, तभी रहस्यमय ढंग से दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा अब तक बेहोश हैं। गोहद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

गोहद थानाक्षेत्र के मदनपुरा गुहिसर के खेत में गड़े धन के लालच में खुदाई करने के लिए तीन दोस्त गए थे। अचानक खबर आई कि इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा बेहोश है। इस खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

गोहद पुलिस के मुताबिक गोहद के ही रहने वाले उमेश पुत्र अमरसिंह कुशवाहा निवासी बरथरारोड गोहद निवासी होतम पुत्र अमरसिंह कुशवाहा गंगादास का पूरा गोहद, लक्ष्मण पुत्र रामस्वरूप बाथम निवासी गोहद तीनों लोग मदनपुरा गड़ी के पास गड़ा धन खोजने गए थे। अचानक खबर आई कि उमेश कुशवाहा एवं होतम कुशवाहा की मौत हो गई।

 

ऐसा भी हो सकता है

ऐसी खबरें आने के बाद क्षेत्र के लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि उमेश का शव चितौरा चमहेनी की पुलिया के बीच होतम का शव करवास मदनपुरा के पास घटनास्थल के नजदीक मिला है। इसलिए लोगों का मानना है कि किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ होगा, जिसके बाद यह घटना हुई है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच क रही है।

 

गोहद पुलिस के एसडीओपी परमाल सिंह मेहरा के मुताबिक दो की मौत और एक अचेतावस्था में युवक मिला है। संभवत: इन्होंने शराब का सेवन अधिक कर लिया है और उनके खाने में जहर चले गया है। यह लोग गड़ा धन खोजने गए थे। अचेतावस्था में व्यक्ति कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। होश में आने पर ही वास्तविकता का पता चलेगा।

Home / Gwalior / mystery: खेत में गड़ा धन ढूंढने गए तीन दोस्त, दो की मौत, तीसरा बेहोश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.