scriptVIDEO: जज के बंगले पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव | police constable commuted suicide at judge bunglow in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

VIDEO: जज के बंगले पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

जज जाकिर हुसैन के बंगले पर तैनात होमगार्ड सौनिक राय सिंह ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

ग्वालियरAug 10, 2019 / 01:44 pm

Gaurav Sen

police constable commuted suicide at judge bunglow in gwalior

जज के बंगले पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

ग्वालियर। शहर में पदस्थ जज जाकिर हुसैन के बंगले पर पदस्थ होमगार्ड सैनिक ने जज के बंगले पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होमगार्ड सैनिक ने आत्महत्या ऑन ड्यूटी की है। वर्दी पहने हुए उसकी लाश बंगले के अंदर लटकी हुई मली है। मृतक गार्ड का नाम सौनिक ङ्क्षसह राय निवासी मौ तहसील जिला भिण्ड बताया जा रहा है। पिछले 25 साल नौकरी कर मृतक पुलिस विभाग में नौकरी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। जज भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें

भिंड मे एक साथ 200 रेत के ट्रकों पर लिया एक्शन, कईयों के मालिक का नहीं मिला पता

जानकारी के मुताबिक स्टेशन के पास बाल भवन के पीछे बने सरकारी बंगला नं 47 पर तैनात होमगार्ड के जवान रायसिंह यादव (45) ने जज के बंगले में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। रायसिंह ने शुक्रवार की रात 9 बजे ड्यूटी पर आया था। उसकी ड्यूटी रात 9 से सुबह 6 बजे तक की थी। सुबह जब बंगले का माली आया तो उसने रायङ्क्षसह को लटका हुआ पाया। तुरंत यह खबर जज जाकिर हुसैन की दी।

जज ने घटना की जानकारी यूनिवर्सिटी पुलिस को दी चूंकि घटना जज के बंगले पर हुई थी तो तुरंत ही थाना के प्रमुख अधिकारी बंगले पर पहुंचे तो देखा की रायसिंह यादव का शव फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और लाश की तलाशी ली। जिसमें पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है लेकिन पुलिस ने सोसाइड में क्या लिखा है यह नहीं बताया? लाश को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भिजवाया गया। मृतक जवान के परिवारजनों को घटना की जानकारी दी गई है। मृतक के तीन बच्चे हैं। उसका परिवार मौ तहसील जिला भिंड में रहता है। रायङ्क्षसह के दो बेटे और एक बेटी है।

माली ने किया खुलाशा
पुलिस ने माली से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया मेनें तो सुबह रायसिंह की लाश देखी और सभी को सूचित किया । रायङ्क्षसह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। उसकी गोहद में खुछ खेती की जमीन है जिस पर कब्जा हो गया है। और पिछले तीन महिने से वेतन नहीं मिलने से भी वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी ने कहा है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है बताया गया है कि रायसिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अधिक जानकारी ली जा रही है।

Home / Gwalior / VIDEO: जज के बंगले पर तैनात जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो