script13 जून को होगा प्री-मानसून का आगमन, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश | Pre-monsoon will arrive on 13 June | Patrika News

13 जून को होगा प्री-मानसून का आगमन, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

locationग्वालियरPublished: Jun 10, 2022 04:24:38 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आठ दिन बाद अधिकतम तापमान 43 पर….

monsoon.jpg

Pre-monsoon

ग्वालियर। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते रात के तापमान में तेजी से अंतर देखने में आ रहा है। इसी के चलते गुरुवार को रात का तापमान पांच डिग्री तक कम हो गया। वहीं एक दिन पहले रात का तापमान 2.2 डिग्री तक बढ़ गया था। गुरुवार को सुबह से ही धूप के साथ तेज हवाएं भी चलने लगीं। इसके चलते दिन में गर्मी का असर काफी देखने को मिला, लेकिन दोपहर के बाद कुछ बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिन में तापमान में कुछ कमी और रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। वहीं प्रदेश के कुछ संभागों में मौसम बदलने से बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर में हल्के बादल देखने को मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।

छह घंटे में 9.6 डिग्री बढ़ा

मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह काफी तेजी से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इसमें सुबह 5.30 से 11.30 बजे के बीच में 9.6 डिग्री तक तापमान बढ़ा है। वहीं उसके बाद छह घंटे में मात्र 2.5 डिग्री तक तापमान बढ़ा है। इसके चलते सुबह गर्मी ज्यादा दर्ज की गई।

इन जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी से फिर बारिश होगी। आज भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर-रायसेन में बारिश भी हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून से प्रदेशभर में प्री-मानसून पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा और मानसून आने तक बना रहेगा। इधर, दिन से एक ही जगह अटका मानसून भी अब ट्रैक पर लौट रहा है।

इस बारे में मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून अगले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र पहुंचने के अगले दो दिन में मुंबई तक पहुंचने की संभावना है। 15 जून के बाद मानसून मध्यप्रदेश पहुंच जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8bjasj
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो