scriptदाल की कीमतों में 10 से 15 रुपए की वृद्धि, दीपावली के बाद सस्ती होने के आसार | Price of pulses increased by 10 to 15 rupees | Patrika News
ग्वालियर

दाल की कीमतों में 10 से 15 रुपए की वृद्धि, दीपावली के बाद सस्ती होने के आसार

स्टॉकिस्टों के कारण दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आगामी कुछ दिनों तक दाम ज्यादा ही रहेंगे।

ग्वालियरOct 04, 2020 / 11:26 am

Pawan Tiwari

दाल की कीमतों में 10 से 15 रुपए की वृद्धि, दीपावली के बाद सस्ती होने के आसार

दाल की कीमतों में 10 से 15 रुपए की वृद्धि, दीपावली के बाद सस्ती होने के आसार

ग्वालियर. सब्जियों की कीमत में वृद्धि ने पहले ही आम लोगों को थाली का जायका बिगाड़ दिया था। अब दल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। भले ही इन दिनों दालों की मांग कमजोर हो गई हो, लेकिन फिर भी पिछले कुछ दिनों में ही दालों के दामों में 10 से 15 रुपए किलो की तेजी हो गई है। सब्जियों के दाम पहले से ही आमजन को रुला रहे हैं, ऊपर से दालों के बढ़ते दामों ने किचन का बजट गड़बड़ा दिया है। कारोबारियों के मुताबिक दालों की बिक्री न के बराबर है पर स्टॉकिस्टों के कारण दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आगामी कुछ दिनों तक दाम ज्यादा ही रहेंगे।
इतनी महंगी हुई दालें
मूंग छिलका वाली पहले 85 रुपए थी और अब 100 रूपे हो गई है। तुअर दाल 100 से 110 रुपए हो गई है। चना दाल कीमतों में 5 रुपए की वृद्धि हुई है। इसकी कीमत पहले 65 रुपए थी और अब 70 रुपए हो गई है। वहीं, मसूर की दाल में भी वृद्धि हुई है। मसूर की दाल पहले 75 रुपए थी और अब 85 रुपए हो गई है।
दिलीप खंडेलवाल, अध्यक्ष खेरिज किराना व्यवसायी संघ का कहना है कि दालों की बिक्री न के बराबर है, फिर भी दाम लगातार तेज हो रहे हैं। दालों की तेजी दीपावली तक बनी रह सकती है। स्टॉकिस्टों की वजह से दालों के दाम ऊपर जा रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।

Home / Gwalior / दाल की कीमतों में 10 से 15 रुपए की वृद्धि, दीपावली के बाद सस्ती होने के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो