scriptउमस ने किया ग्वालियर वालों को बेहाल, न दिन में चैन न रात को आराम | rain stops in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

उमस ने किया ग्वालियर वालों को बेहाल, न दिन में चैन न रात को आराम

उमस गर्मी ने किया बेचैन, पारा 38.7 पर…..

ग्वालियरJul 23, 2019 / 12:41 pm

Gaurav Sen

rain stops in gwalior

उमस ने किया ग्वालिर वालों को बेहाल, न दिन में चैन न रात को आराम

ग्वालियर. शहर में बारिश का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से ज्यादा दिनों से बादल रूठे हुए हैं। हालांकि एक दिन पहले कुछ भटके हुए बादलों ने शहर पर बरसकर कुछ राहत देने की कोशिश जरूर की। दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर लोग उसम और गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। उधर जानकारों द्वारा बारिश की तारीख हर दो दिन में बदल जाती है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर 25 जुलाई से सिस्टम सक्रिय होने की बात कही है और अच्छी बारिश होना बता रहा है।

रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद सोमवार को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही पसीने से लोग बेहाल थे। दोपहर तक तो हालात यह हो गए कि घरों के अंदर भी चैन नहीं मिला। पंखे कूलर सब इस गर्मी में फेल नजर आ रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण मंगलवार और बुधवार को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश लोकल हीटिंग के कारण होने की संभावना है लेकिन 25 जुलाई की शाम को झमाझम बारिश होने का मानसून सक्रिय हो रहा है।

18 दिन बाद पारा आया 38.7 के पार
मौसम में जुलाई महीने में काफी बदलाव आया है। इसके चलते जहां 4 जुलाई को दिन का तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद सोमवार को यह तापमान 38.7 डिग्री पर रहा। इसके बीच के दिनों में 38.7 डिग्री से कम ही तापमान रहा है। लेकिन उमस से लोगों को इन दिनों भी बुरा हाल होता रहा है।

जंपर टूटने से बिजली हुई बंद, लोग उमस से हुए बेहाल
शहर के सिकंदर कंपू 33 केवी सब स्टेशन पर इनकमिंग बिजली लाइन का जंपर टूट गया जिससे उप नगर लश्कर क्षेत्र का बड़ा एरिया प्रभावित हुए। करीब 35 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सवा घंटे तक बंद रही। सिकंदर कंपू 33 केवी सब स्टेशन पर सोमवार की शाम करीब छह बजे बिजली सप्लाई का इनकमिंग जंपर पर लोड़ बढऩे से टूटा है। यहां बिजली सप्लाई बंद होने से सीधे तौर पर कंपू क्षेत्र, सिकंदर कंपू, एसएएफ, सिंधी कॉलोनी, महाराज बाड़ा क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। इन क्षेत्रों में अंधरा छा गया। लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। करीब सवा घंटे बाद बिजली कर्मचारियों ने टूट हुए जंपर को ठीक किया।

Home / Gwalior / उमस ने किया ग्वालियर वालों को बेहाल, न दिन में चैन न रात को आराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो