ग्वालियर

दवा लेकर लौट रहे रिटायर्ड फौजी को बस ने घसीटा, मौत

गुस्साई भीड ने बस का कांच फोड़ा, बचकर भागा चालक

ग्वालियरDec 14, 2019 / 11:14 am

Puneet Shriwastav

दवा लेकर लौट रहे रिटायर्ड फौजी को बस ने घसीटा, मौत

पुनीत श्रीवास्तव@ग्वालियर। दवा लेकर घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी को मुरेना से आ रही सवारी बस ने कुचल दिया। उसकी टक्कर से बुजुर्ग उचट कर दूर गिरे। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से बस चालक बे्रक नहीं लगा सका। सडक़ पर गिरे बुजुर्ग को बस घसीट कर ले गई। उसमें उलझे रहने की वजह से उनका सिर और पैर कुचल गए।
संजय नगर में रहने वाले रिटायर्ड फौजी गोविंद सिंह राजावत मौसम बदलने की वजह से बीमार थे। शुक्रवार शाम को नारायण विहार कॉलोनी में प्राइवेट डॉक्टर के पास चेकअप कराने गए थे।
दवा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। आईटीआई कॉलेज के सामने से गुजर रहे थे। बस एमपी 06 पी 1028 सवारियां लेकर मुरेना से गोला का मंदिर चौराहे की तरफ जा रही थी। गोविंद सिंह सडक़ किनारे चल रहे थे, फिर भी बस चालक ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। सीधी टक्कर उनमें मारी। इससे गोविंद सिंह उचट कर दूर गिरे।
बस की रफ्तार तेज थी तो चालक कंट्रोल नहीं कर सका। उसने सडक़ पर पड़े गोविंद सिंह पर बस चढा दी। उनके कपड़े बस में उलझने की वजह से करीब १० फीट तक बस के साथ घसिटते चले गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.