ग्वालियर

शादी में आईं रिटायर्ड शिक्षक का पर्स चोरी

दो भतीजों की शादी में शामिल होने के लिए आगरा से आई रिटायर्ड शिक्षक के पर्स चोरी हो गया। उसमें करीब दो लाख रू के जेवर थे। वारदात लगुन के कार्यक्रम में हुई। चोर करने वाली लडकी हमउम्र साथी को लेकर कार्यक्रम में घुसी थी। दोनों सजधज कर आए थे।

ग्वालियरNov 24, 2020 / 01:16 am

Puneet Shriwastav

शादी में आईं रिटायर्ड शिक्षक का पर्स चोरी

ग्वालियर । दो भतीजों की शादी में शामिल होने के लिए आगरा से आई रिटायर्ड शिक्षक के पर्स चोरी हो गया। उसमें करीब दो लाख रू के जेवर थे। वारदात लगुन के कार्यक्रम में हुई।
चोर करने वाली लडकी हमउम्र साथी को लेकर कार्यक्रम में घुसी थी। दोनों सजधज कर आए थे। इसलिए किसी को उन पर शक नहीं हुआ। संदेही लडकी करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में रही। इस दौरान उसने तमाम लोगों से मेल मुलाकात कर यह जाहिर किया कि वह सबको जानती है।
इस दौरान उस कमरे में भी गई जहां गहने और पैसा रखा था। लेकिन वहां उसका दांव नहीं लगा। फिर उसने शादी में आईं मेहमान का पर्स चुरा लिया। होटल के सीसीटीवी फुटेज में चोरी की हरकत रिकार्ड हुई है पुरानी छावनी उसकी तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के आसपास का इलाका खंगाल रही है।
्रलोहामंडी आगरा निवासी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया छोटे भाई दीनदयाल नगर में रहते हैं। उनके दो बेटे इंजीनियर और डॉक्टर हैं। दोनों की एक साथ शादी हो रही है।
रविवार को राजमोहन होटल, पुरानी छावनी में दोनों का लगुन कार्यक्रम था। शादी में शामिल होने के लिए पत्नी गीता सिकरवार और रिश्तेदारों के साथ आए हैं। गीता रिटायर्ड शिक्षक हैं। लगुन कार्यक्रम में गीता सिकरवार का पर्स चोरी हो गया। वारदात १५-१६ साल की लडकी और उसके साथी ने की है।
दोनों लगुन कार्यक्रम में मेहमान बनकर घुसे थे। संदेही लडकी पर्स को ताड गई थी। उसे चुराने के लिए काफी देर तक गीता की कुर्सी के पीछे बैठी रही। गीता किसी से काम से उठीं तो पर्स को वहीं छोड गई।
चोर उसे उठाकर गायब हो गई। पर्स में सोने की चार चूडियां, गले का हार, टाप्स, चांदी की 6 तोडिया सहित पैसा, एटीएम , पेन और आधार कार्ड के अलावा कुछ दवाएं थी।
चकमा देने के लिए यह रवैया
सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी करने वाली लडकी और उसका साथी पूरी तेयारी से आए थे। दोनों ने मेहमानों की तरह कपडे पहने थे। लडकी का साथी एक जगह बैठकर उस पर नजर रखे था।
लडकी पूरे कार्यक्रम में घूमती रही। इस दौरान उनकी भतीजी का पर्स खोलने की कोशिश की, उसे रंगे हाथ पकडा तो परफयूम ढुंढने का बहाना किया। फिर उस कमरे में घुसी जहां शादी का जेवर और पैसा रखा था। वहां भाभी मौजूद थीं तो संदेही लडकी मां को तलाशने का बहाना कर वापस लौट आई।
सीसीटीवी में दिखी हरकत तलाश
एसआई अजयसिंह ने बताया होटल में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात रिकार्ड हुई है। आशंका है कि चोरी करने वाले राजगढ या दिल्ली की शातिर गैंग के मेंबर हैं। उन्हेंं तलाशा जा रहा है।

Home / Gwalior / शादी में आईं रिटायर्ड शिक्षक का पर्स चोरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.