scriptलुटेरों का स्लीपर सेल बनकर 8 साल से चकमा दे रहा इनामी पकड़ा | Robbery sleeper cell caught dodging prize for 8 years | Patrika News
ग्वालियर

लुटेरों का स्लीपर सेल बनकर 8 साल से चकमा दे रहा इनामी पकड़ा

साधु बनकर मंदिरों पर दुबकता था बदमाश क्लू मिलने पर पकडा गया बदमाश

ग्वालियरFeb 23, 2020 / 10:48 pm

Puneet Shriwastav

 rogue used to become a monk and lurk on temples

लुटेरों का स्लीपर सेल बनकर 8 साल से चकमा दे रहा इनामी पकड़ा

ग्वालियर। लूट, डकैती के अपराधों को अंजाम देकर आठ साल से पुलिस को चकमा दे रहा 13 हजार का इनामी एसटीएफ को मिल गया। वांटेड बारादरी मुरार पर किराए के मकान में रहता मिला।

उसने खुलासा किया पुलिस पीछे पडी है उसे पता था। इसलिए कई साल मंदिर पर साधु बनकर दुबका रहा। सिर्फ परिजन को छोडक़र गांव के लोग तो यह समझते हैं कि उसका निधन हो चुका है। सिर्फ कुछ अपराधियों के ताल्लुक में था। जरुरत पडऩे पर बदमाश उससे मुखबिरी भी कराते रहे हैं।
इसके एवज में उनसे खर्च के लिए कुछ पैसा मिलता रहा।
एसटीएफ निरीक्षक चेतन सिंह बैस ने बताया कि पारसेन गांव निवासी लाखन पुत्र मायाराम गुर्जर पकड़ा गया है। आठ साल से मुरेना पुलिस उसे सरायछोला में लूट की वारदात में उसे तलाश रही थी। लाखन सिंह ने पुलिस से बचने के लिए गांव छोड दिया था।
इन दिनों बरादरी पर किराए के मकान में रहता मिला। उसके ठिकाने का पता चला तो उसे राउंडअप किया। भिण्ड के अलावा मुरेना पुलिस को भी लूट की वारदात में उसकी तलाश थी। मुरेना पुलिस ने उस पर ८ और भिंड पुलिस ने पांच हजार का इनाम किया था।

Home / Gwalior / लुटेरों का स्लीपर सेल बनकर 8 साल से चकमा दे रहा इनामी पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो