scriptएक लाख रूद्राक्ष से बना है शिव परिवार | Shiva family is composed of one lakh Rudraksh | Patrika News
ग्वालियर

एक लाख रूद्राक्ष से बना है शिव परिवार

महाशिवरात्र आने वाली है। मंदिरों में इसको लेकर तैयारियों चल रही हैं। इसको लेकर कई कहानियां भी हैं। रूद्राक्ष को साक्षात् शिव का अवतार माना गया है। रूद्राक्ष की महिमा से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। जब एक रूद्राक्ष आपकी कई परेशानियों का निराकरण कर सकता है तो सोचिए एक लाख रूद्राक्षों से बना शिव परिवार कितना कल्याणकारी होगा

ग्वालियरFeb 19, 2020 / 07:58 pm

रिज़वान खान

gwalior templ

एक लाख रूद्राक्ष से बना है शिव परिवार

ग्वालियर. महाशिवरात्र आने वाली है। मंदिरों में इसको लेकर तैयारियों चल रही हैं। इसको लेकर कई कहानियां भी हैं। रूद्राक्ष को साक्षात् शिव का अवतार माना गया है। रूद्राक्ष की महिमा से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। जब एक रूद्राक्ष आपकी कई परेशानियों का निराकरण कर सकता है तो सोचिए एक लाख रूद्राक्षों से बना शिव परिवार कितना कल्याणकारी होगा। एक लाख रूद्राक्षों से बने शिव परिवार के दर्शन जिंसी नाला नंबर एक पर बने रूद्राक्ष शिव मंदिर में किए जा सकते हैं। इस परिवार का निर्माण स्व.किशोर शर्मा ने किया था।
200 वर्ष पुराना है मंदिर
माना जाता है कि ये देश का पहला मंदिर है जहां पूरा शिव परिवार (पार्वती, नंदी, गणेश, कार्तिकेय स्वामी) रूद्राक्ष से ही तैयार किए गए हैं। इसके लिए रूद्राक्षों को तांबे के तार में पिरोकर अपनी कल्पना के आधार पर तैयार किया है। यह मंदिर 200 वर्ष पुराना है। शिव परिवार 2002 में बनाया गया था। शिव परिवार में लगाए गए रूद्राक्ष चारमुख, पांचमुखी और छहमुखी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो