ग्वालियर

कांग्रेस विधायक से बोले मुख्यमंत्री, नेतागिरी मत करो, वो विधानसभा में कर लेंगे

बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए मुख्यमंत्री के सामने आ गए कांग्रेस विधायक…। शिवराज ने दी यह नसीहत…।

ग्वालियरAug 05, 2021 / 08:52 pm

Manish Gite

ग्वालियर। बाढ़ प्रभावित इलाके में पीड़ितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस विधायक लाखन सिंह को उस समय नसीहत दे दी, जब संबोधन के दौरान कांग्रेस विधायक शिवराज लोगों को संबोधित कर रहे थे। दोनों में हंसी-मजाक में जो वार्तालाप हुई, उसके बाद जमकर ठहाके भी लगे।

राजनीति के दो प्रतिद्वंद्वी गुरुवार को एक साथ नजर आए। कांग्रेस विधायक लाखन सिंह अपने समर्थकों के साथ एक गांव में धरना दे रहे थे और मुख्यमंत्री का विरोध करने का प्रयास करने वाले थे, लेकिन सीएम फॉलो गाड़ी पर खड़े हो गए। तभी समर्थकों के साथ सीएम के पास भी पहुंच गए, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने हंसी-मजाक में उनसे कहा कि नेतागिरी मत करो, नेतागिरी वो विधानसभा में कर लेंगे।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x836op7

कैमरे में कैद हुआ मजेदार वाकया

यह मजेदार वाकया वीडियो में भी कैद हो गया। मुख्यमंत्री भितरवार क्षेत्र में गए तो हरसी रोड पर पलायछा गांव के बाहर कांग्रेस विधायक लाखन सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए नजर आए। उन्होंने सीएम का काफिला रोकने की कोशिश की। कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री से मिलकर प्रभावितों को दो दिन में मुआवजा देने और तत्काल राशन की व्यवस्था करने की मांग करना चाहते थे। तभी पुलिस को लाखन सिंह के समर्थकों को वहां से हटा दिया। इसी बीच, सीएम फॉलो गाड़ी पर खड़े हो गए और जनता को संबोधित करने लगे। तभी कांग्रेस विधायक लाखन सिंह भी कुछ कहना चाह रहे थे। तभी मुख्यमंत्री ने उन्हें टोकते हुए कहा कि नेतागिरी मत करो, नेतागिरी तो हम विधानसभा में कर लेंगे। इसके बाद सीएम ने संबोधित किया कि चिंता नहीं करो, नुकसान का आंकलन किया जाएगा, सरकार आपकी फिक्र कर रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.