scriptShree krishna janmashtami 2019 : जन्माष्टमी पर यहां सजेगा फूल बंगला, भगवान के दर्शन करने का ये है शुभ मुहूर्त | Shree krishna janmashtami 2019 in gwalior mandir | Patrika News
ग्वालियर

Shree krishna janmashtami 2019 : जन्माष्टमी पर यहां सजेगा फूल बंगला, भगवान के दर्शन करने का ये है शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी के लिए सजने लगे मंदिर, सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

ग्वालियरAug 21, 2019 / 11:56 am

monu sahu

Shree krishna janmashtami 2021

Sri Krishna Janmashtami 2021: कृष्ण जन्माष्टमी के लिए गाइडलाइन जारी, सिर्फ पूजा के लिए अनुमति, दही हांडी पर रोक

ग्वालियर। शहर में जन्माष्टमी का पर्व इस बार दो दिन मनाया जाएगा। इसको लेकर विभिन्न मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां मंदिर में रंगाई पुताई के साथ साफ सफाई का काम शुरू हो गया है।
इसे भी पढ़ें : Monsoon Alert : 109 एमएम कम हुई बारिश, अब नए सिस्टम से आस,मौसम वैज्ञानिक ने कही यह बड़ी बात

भक्तों को भगवान के दर्शन के दौरान परेशानी न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जन्माष्टमी पर पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पडेग़ा। मंदिर के गर्भ गृह में बाल गोपाल का पालना सजाया जाएगा। मंदिरों के द्वार को अशोक व आम के पत्तों से सजाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : मेरे चाचा और मुझ पर बदमाशों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने से निकल गई मौत

लक्ष्मीनारायण मंदिर में सजेगा फूल बंगला
जनकगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में गुरुवार को फूलबंगला सजेगा और माखन मिश्री एवं फल वितरित किए जाएंगे। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनेगा। मंदिर के पुजारी संजय लघाटे ने बताया कि गुरुवार को श्री लक्ष्मीनारायण का फूलों से श्रृंगार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : डूबा खातौली पुल, लगातार बारिश से खेत बने तालाब और बढ़ी लोगों की टेंशन, भारी बारिश का अलर्ट

भक्तों को शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन होंगे। 23 अगस्त को राधा-कृष्ण रूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इनके दर्शन शाम को 7 बजे से 11 बजे तक होंगे। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसमें भगवान के बाल रूप के दर्शन होंगे। इस दौरान आतिशबाजी की जाएगी। आरती होगी, भजन गाए जाएंगे।

Home / Gwalior / Shree krishna janmashtami 2019 : जन्माष्टमी पर यहां सजेगा फूल बंगला, भगवान के दर्शन करने का ये है शुभ मुहूर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो