scriptशहर में लगेंगे SMART CITY SIGNLE , 500 मीटर दूर एम्बुलेंस होने पर बजाएंगे सायरन | smart signle placed in city | Patrika News
ग्वालियर

शहर में लगेंगे SMART CITY SIGNLE , 500 मीटर दूर एम्बुलेंस होने पर बजाएंगे सायरन

शहर में लगेंगे SMART CITY SINGLE, 500 मीटर दूर एम्बुलेंस होने पर बजाएंगे सायरन

ग्वालियरSep 24, 2018 / 11:33 am

Gaurav Sen

news

शहर में लगेंगे SMART CITY SIGNLE , 500 मीटर दूर एम्बुलेंस होने पर बजाएंगे सायरन

ग्वालियर। आकाशवाणी चौराहा पर डेमो के रूप में 4-डी स्मार्ट सिग्नल का काम जल्द पूरा होगा। चौराहे से पांच सौ मीटर दूर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहन के पहुंचते ही सिग्नल में लगा हूटर बजने लगेगा जिससे रास्ते में खड़े वाहन एक साइड हो जाएंगे और फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस वाहन आसानी से निकल सकेंगे। प्रयोग सफल होने पर शहर भर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों पर यह जंक्शन स्थापित किए जाएंगे। नगर निगम को इसके लिए कोई खर्च नहीं करना होगा। बेंगलुरू की फ र्म डेमो के रूप में इसे स्थापित कर रही है। उक्त सिग्नल को विज्ञापन से होने वाली आय से लगवाया जाएगा।

तेजी से हो रहा काम : नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा ने बताया हम शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए कई स्तर पर काम कर रहे हैं। पार्किंग, फुटओवर ब्रिज, सिग्नल आदि पर हम विशेष तौर पर फोकस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

ग्वालियर में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू, एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ हो रहा है प्रदर्शन

 

ट्रैफिक नियम तोडऩा होगा मुश्किल

जंक्शन में चारों ओर की गतिविधियां कैद होंगी। इसमें लगे हाईडेंसिटी क्वालिटी के कैमरे लालबत्ती पर नियमों को तोडऩे वाले वाहनों को नंबर सहित ट्रैस कर सकेंगे।

वाहन यदि 60 किलोमीटर प्रति घटे से ज्यादा की रफ्तार से गुजरा है तो उसकी स्पीड भी रिकॉर्ड हो जाएगी।

शहर के प्रदूषण की स्थिति, वातावरण में एयर पॉल्यूशन के इंडेक्स स्क्रीन पर डिस्प्ले होते रहेंगे। मौसम की अपडेट जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी।

बाइक पर कितने लोग बैठे हैं, चालक ने हेलमेट पहना है अथवा नहीं यह भी पता चल जाएगा।

इस सिस्टम में लगा वर्चुअल हवलदार लोगों को ट्रैफि क नियमों की जानकारी भी देता रहेगा।

बारिश की संभावना होगी तो स्क्रीन पर पानी की आर्टिफिशियल बूंदें नजर आने लगेंगी।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय डिस्प्ले होगा। वहीं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं भी डिस्प्ले की जाएंगी।

दो वाहनों में लगाए सेंसर
फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस वाहनों में भी सेंसर लगाए जाएंगे। प्रयोग के तौर पर अभी फ ायर ब्रिगेड के दो वाहनों में सेंसर लगाए गए हैं। इसलिए फ ायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के जंक्शन से 500 मीटर दूर पहुंचते ही सेंसर सक्रिय हो जाएंगे। जंक्शन बॉक्स में लगा सायरन हूटर बज उठेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो