करीब ६ बजे वहां से घर के लिए निकला, पर पहुंचा नहीं। शाम ७ बजे तक घर नहीं आया तो उसे तलाशा फिर रात ११ बजे पुलिस को सूचना दी। सुबह मैदान में लोगों ने शव देख और पुलिस को बुलाया। रामशंकर ने पुलिस को बताया सौंधा गांव (भिण्ड) में पुश्तैनी घर और खेती है। पड़ोसी गजेन्द्र सिंह जादौन से दुश्मनी है।
उसने एक माह पहले पत्नी को पीटा था। उसकी रिपोर्ट भी कराई थी। उसने ही बदला लेने बेटे को मारा है। रामशंकर ने गजेन्द्र, शैलेसिंह, भानू, संतोष, रिंकू पर बेटे की हत्या का संदेह जाहिर किया है। संदेहियों के एक परिजन को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
…वो उसे जिंदा नहीं छोडऩा चाहते थे
आशंका है कि हत्यारों को पता था अभिषेक किस रास्त से टयूशन आता-जाता है। हत्यारों नेे मैदान में शाम के सन्नाटे का फायदा उठाकर वारदात की। अभिषेक ने जख्मी होने के बाद जान बचाने साइकिल छोड़कर भागना चाहा होगा, लेकिन हत्यारे उसे जिंदा नहीं छोडऩा चाहते थे। उन्होंने उसकी छाती में चाकू के १० वार किए। कंधे, गले व माथे पर भी चाकू मारे।

दोस्त से कहा था,चौराहे पर मिलूंगा
मिजेन्द्र माहौर निवासी पिंटो पार्क ने बताया फुफेरा भाई अभिषेक ट्यूशन के बाद मंगलवार को यहां आया था। उसके पास दो मोबाइल थे। एक फोन उसका था दूसरा किसी दोस्त से लाया था। अभिषेक ने बताया था कि दोस्त चौराहे पर इंतजार कर रहा है। १५ मिनट में वहां पहुंचना है लेकिन वह चौराहे तक नहीं पहुंच सका। हत्यारों ने उसे रास्ते में ही मार डाला।

मोबाइल गायब होने से उलझी पुलिस
परिजन ने गांव की रंजिश बताकर छह लोगों पर शक जाहिर किया है लेकिन अभिषेक की जेब से दो मोबाइल गायब हैं। इस थ्योरी में पुलिसी है कि रंजिश रखने वाले अगर जान ली है तो उससे मोबाइल क्यों लूटेंगे। हत्या में मोबाइल या कुछ और भी वजह हो सकती है इस आशंका भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

सुबह मैदान में ही मिला शव
परिजन ने बताया अभिषेक की तलाश में रात को मैदान में आकर भी उसे तलाशा था, लेकिन आभास नहीं था कि नादान लड़के से कोई दुश्मनी निकाल सकता है, इसलिए मैदान पर सरसरी नजर डालकर लौट गए। सुबह वहीं अभिषेक का शव मिला।