scriptग्वालियर में ही बनेगा तानसेन संग्रहालय, हक शहर से छिनने की खबर बेबुनियाद | tansen museum in gwalior news | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर में ही बनेगा तानसेन संग्रहालय, हक शहर से छिनने की खबर बेबुनियाद

ग्वालियर में ही बनेगा तानसेन संग्रहालय, हक शहर से छिनने की खबर बेबुनियाद

ग्वालियरApr 20, 2018 / 10:29 am

Gaurav Sen

tansen samaroh and museum news

ग्वालियर। संगीत सम्राट तानसेन का संग्रहालय उनके अपने शहर ग्वालियर में ही बनेगा। ग्वालियर से यह हक छिनने की खबरें बेबुनियाद हैं। संग्रहालय मोतीमहल के अन्नपूर्णा भवन में बनाया जाना है। इस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कलेक्टर ने अन्नपूर्णा भवन में चल रहे बैंक को खाली कराने का आदेश दे दिया है। संग्रहालय में तानसेन से जुड़ी जानकारियां और उनके वाद्य यंत्र प्रदर्शित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

हमारे देश में सोलह संस्कार की अहमियत



यह दुनियाभर के सुर साधकों और संगीत प्रमियों के लिए जानने-सीखने का एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा। मप्र राज्य पर्यटन विकास के कार्यपालन यंत्री राजीव श्रीवास्तव ने तानसेन संग्रहालय दूसरे शहर में बनाए जाने की बात खारिज की है। उन्होंने कहा कि इसे अन्नपूर्णा भवन में ही बनाया जाएगा। यदि कोई दिक्कत आती है तो स्थान बदला जा सकता है, शहर नहीं। कलेक्टर राहुल जैन ने कहा कि संग्रहालय शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और पूरी कोशिश की जाएगी कि इसे प्रस्तावति अन्नपूर्णा भवन में ही बनाया जाए।

यह भी पढ़ें

दूसरा चरण : 92 और अवैध कॉलोनियों का हुआ सर्वे, विपक्ष बोला-अवैध में पहले ही दे दीं वैध सी सुविधाएं


झूठी खबर ने कलाकारों को किया बेचैन
तानसेन संग्रहालय ग्वालियर से छीन कर किसी और शहर को दिए जाने की झूठी खबर ने शहर के साथ ही कलाकारों को भी बेचैन कर दिया। सबने कहा कि संगीत सम्राट की यादें और उनकी विरासत सहेजने का पहला हक ग्वालियर को है। संग्रहालय हमसे कोई भी नहीं छीन सकता। यदि ऐसी कोई कोशिश हुई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

मिसेज इंडिया की खिताबी दौड़ में शिवपुरी की दीपा, देखिए इनके ग्लैमरस PHOTO

अकबर के नौ रत्नों में से एक तानसेन की जन्मस्थली ग्वालियर क्षेत्र में है। उनकी समाधि ग्वालियर में है। ऐसे में संग्रहालय का कहीं और बनना यह समझ से परे है। ये तो वही बात हुई कि अयोध्या में राम मंदिर न बनकर किसी दूसरे शहर में बनना।
सलिल भट्ट, सात्विक वीणा सृजनकर्ता


तानसेन संग्रहालय विरासत है और विरासत का शहर से चला जाना मानो शरीर से आत्मा का निकल जाना है। तानसेन संग्रहालय के लिए मोतीमहल में जो स्थान चयनित किया गया है वह सही है। इसे वहीं बनाना होगा।
रंजना टोणपे, शास्त्रीय संगीत गायिका


संगीत की शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों को तानसेन संग्रहालय का इंतजार लंबे समय से है। तानसेन समारोह तो साल में एक बार होता है, संग्रहालय के होने से नए कलाकार अपनी विरासत से रू-ब-रू हो पाएंगे। संग्रहालय हर हाल में यहीं बनना चाहिए।
उमेश कंपू वाले, वरिष्ठ शास्त्रीय गायक

सुर सम्राट तानसेन के नाम से हिंदुस्तान में ग्वालियर को जाना जाता है। शहर मेें तानसेन संग्रहालय न बन पाए तो हमारे लिए दुर्भाग्य है। मैं ऐसी किसी कोशिश का सख्त विरोध करता हूं। जनता से आह्वान करता हूं कि यदि संग्रहालय छीना जाता है तो वे आंदोलन करें।
प्रदीप चौबे, हास्य कवि

संगीत की जन्मस्थली ग्वालियर ही है। यहां से कई घरानों का उद्भव हुआ। आज जो मुकाम हासिल कर सका हूं वह ग्वालियर से मिले संगीत के कारण ही है। तानसेन संग्रहालय ग्वालियर में ही बनना चाहिए।
मीत ब्रदर्स, प्लेबैक सिंगर


जिम्मेदार बोले…

तानसेन संग्रहालय दूसरे शहर ले जाने की बात फाइनल नहीं है। अन्नपूर्णा भवन में संग्रहालय बनाने का प्लान है। जगह बदल सकती है, लेकिन संग्रहालय ग्वालियर में ही बनेगा। पर्यटन विभाग व कलेक्टर संग्रहालय जल्द बनाने के प्रयास में लगे हैं। – राजीव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री, मप्र पर्यटन विकास

तानसेन का संग्रहालय ग्वालियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम यही चाहते हैं कि यह तय स्थान पर ही बने। इसके लिए बैंक डीजीएम को जगह खाली करने के लिए कह दिया गया है। संग्रहालय अन्नपूर्णा भवन में ही बने इसके हर संभव प्रयास करेंगे। राहुल जैन, कलेक्टर

Home / Gwalior / ग्वालियर में ही बनेगा तानसेन संग्रहालय, हक शहर से छिनने की खबर बेबुनियाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो