scriptपेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण सीएनजी की बिक्री बढ़ी | The ever-increasing prices of petrol and diesel increased the sale of | Patrika News
ग्वालियर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण सीएनजी की बिक्री बढ़ी

– लगातार बढ़ती मांग के चलते इस साल के अंत तक 6 नए सीएनजी पंप और खुलेंगे

ग्वालियरSep 24, 2021 / 01:17 pm

Narendra Kuiya

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने बढ़ा दी सीएनजी की बिक्री, मार्च में हर रोज हो रही थी 23 हजार किलोग्राम बिक्री, जो अब बढकऱ पहुंची 28 हजार पर

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने बढ़ा दी सीएनजी की बिक्री, मार्च में हर रोज हो रही थी 23 हजार किलोग्राम बिक्री, जो अब बढकऱ पहुंची 28 हजार पर

ग्वालियर. पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से शहरवासी खासे परेशान हैं। पेट्रोल जहां 110 रुपए को पार कर चुका है वहीं डीजल के दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर के आसपास घूम रहे हैं। इनके दामों में बढ़ोतरी के चलते दूसरे ईंधन के विकल्प के रूप में उपयोग में आने वाली सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) का चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वर्ष मार्च माह में सीएनजी की रोजाना की खपत 25 हजार किलोग्राम थी, जो अब बढकऱ 28 हजार किलोग्राम पर जा पहुंची है। यानी छह महीने में ही सीएनजी की बिक्री में 5 हजार किलोग्राम का इजाफा हो चुका है। कंपनी से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही सीएनजी की बिक्री में और भी बढ़ोतरी आएगी।

 

6 नए सीएनजी पंप और खुलेंगे
वर्तमान में शहर में सीएनजी के 20 पंप काम कर रहे हैं। लगातार बढ़ती मांग के चलते इस साल के अंत शहर में 6 नए पंप और खुलने जा रहे हैं। इसके साथ ही चार नए निजी पेट्रोल पंपों पर भी सीएनजी पंप खुलेंगे।

 

ऐसे बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम
जनवरी-21 सितंबर-21
पेट्रोल 91.44 109.48
डीजल 81.63 97.29

 

70 रुपए किलो बिक रही सीएनजी
सीएनजी के दाम अभी 70 रुपए किलो चल रहे हैं। सरकार सीएनजी के दामों में हर छह माह यानी अप्रैल और अक्टूबर में बदलाव करती है। इस बार माना जा रहा है कि आने वाले अक्टूबर माह में सीएनजी के दामों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। अवंतिका गैस के ऑफिस इंचार्ज पीयूष बिजपुरिया ने बताया कि सीएनजी की तरफ लोग डायवर्ट हो रहे हैं क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनी की सोच नेटवर्क का विस्तार करने की है। इस साल के अंत तक शहर में पंप संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। घरेलू के अलावा व्यवसायिक गाडिय़ों में भी सीएनजी का उपयोग बढ़े कंपनी प्रयास कर रही है।

Home / Gwalior / पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण सीएनजी की बिक्री बढ़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो