scriptपर्यावरण संरक्षण के लिए एक हजार किमी तक दौड़ लगाने का लक्ष्य | The goal of running a thousand kilometers for environmental protection | Patrika News
ग्वालियर

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक हजार किमी तक दौड़ लगाने का लक्ष्य

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 54 वर्षीय प्रमोद कुमार कटारा (आगरा) इन दिनों एक हजार किमी. तक दौड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

ग्वालियरJun 04, 2019 / 06:53 pm

Avdhesh Shrivastava

 goal of running,

पर्यावरण संरक्षण के लिए एक हजार किमी तक दौड़ लगाने का लक्ष्य

ग्वालियर. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 54 वर्षीय प्रमोद कुमार कटारा (आगरा) इन दिनों एक हजार किमी. तक दौड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को सुबह 6 बजे उन्होंने ताजमहल से यमुना किनारे व सिकंदरा होते हुए खेल गांव, दयालबाग तक 30.99 किलोमीटर की दौड़ लगाई। शनिवार को वह अपनी बेटी का नेट एग्जाम दिलवाने ग्वालियर आए थे। प्रमोद ने बताया कि मैं अगले 50 दिन तक प्रतिदिन दस से बीस किलोमीटर लगातार दौड़ लगाऊंगा और 1000 किमी का लक्ष्य पूरा करूंगा। अभी तक मैं लगभग 500 किमी की दूरी मैं तय कर चुका हूं।
29 रिकार्ड कर चुके अपने नाम : प्रमोद का प्रयास लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाना है। उल्लेखनीय है कि यह उनका 29वां रिकॉर्ड है। इन्हें स्टेमिना एवं एंडोरेंस कैटेगरी में अधिकतम रिकॉर्ड बनाने के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट डिग्री प्रदान की जा चुकी है। प्रमोद कुमार कटारा को 2017 में एशिया के टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर की सूची में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने पिछले 15 साल से अर्थराइटिस की बीमारी से जूझते हुए यह मुकाम हासिल किया है। पिछले 5 साल से घुटनों में तेज दर्द होने के बावजूद वे एक महीने में ही चार मैराथन दौड़ चुके हैं।

Home / Gwalior / पर्यावरण संरक्षण के लिए एक हजार किमी तक दौड़ लगाने का लक्ष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो