scriptनिगम की आर्थिक स्थिति खराब, निगमायुक्त ने वसूली के लिए सभी को थमा दिया टारगेट | the gwalior corporator handed over the target to everyone for recovery | Patrika News
ग्वालियर

निगम की आर्थिक स्थिति खराब, निगमायुक्त ने वसूली के लिए सभी को थमा दिया टारगेट

नगर निगम की वित्तीय स्थिति खराब है, शासन से कई मदों में फंड भी नहीं मिला है ऐसे में निगम का पूरा फोकस अब संपत्ति कर वसूली पर है। निगमायुक्त ने 2020-21 के लिए संपत्ति कर वसूली का 100 करोड़ का टारगेट दिया है।

ग्वालियरJun 02, 2020 / 06:42 pm

रिज़वान खान

nagar nigam

निगम की आर्थिक स्थिति खराब, निगमायुक्त ने वसूली के लिए सभी को थमा दिया टारगेट

ग्वालियर. नगर निगम की वित्तीय स्थिति खराब है, शासन से कई मदों में फंड भी नहीं मिला है ऐसे में निगम का पूरा फोकस अब संपत्ति कर वसूली पर है। निगमायुक्त ने 2020-21 के लिए संपत्ति कर वसूली का 100 करोड़ का टारगेट दिया है। टारगेट का 15 प्रतिशत यानि की 15 करोड़ रुपए जून तक वसूल करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही सभी कर संग्राहकों को भी टारगेट दिए गए हैं, टारगेट पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
वित्तीय वर्ष 2019-20 में निगम ने 58 करोड़ की संपत्ति कर की वसूली की, जबकि टारगेट 65 करोड़ का था। हालांकि निगम अधिकारियों के अनुसार इसमें कुछ और बढ़त हो सकती थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हो गया और मार्च के अािखरी में वसूली नहीं हो पाई। अब जब कार्य शुरू हो चुका है तो निगमायुक्त ने सभी को संपत्ति कर वसूली के निर्देश दिए हैं।

एक महीने में 15 करोड़
निगमायुक्त ने जो निर्देश जारी किए हैं उसके तहत 2020-21 में 100 करोड़ की वसूली की जाना है और इसके लिए स्लैब बना दिए हैं। जून यानि की एक महीने के अंदर 15 प्रतिशत की वसूली करना है, जबकि 40 प्रतिशत सपंत्ति कर की वसूली 30 सितंबर तक करना है, 80 प्रतिशत तक दिसंबर 2020 और 31 मार्च तक 100 प्रतिशत टारगेट पूर्ण करना है। आदेश के बाद कर संग्राहकों के हाथ पैर फूल रहे हैं दरअसल एक महीने में 15 करोड़ की वसूली करना है।

Home / Gwalior / निगम की आर्थिक स्थिति खराब, निगमायुक्त ने वसूली के लिए सभी को थमा दिया टारगेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो