scriptचोरी से बाजार में खलबली: ब्रोकर के घर में चोरों ने लगाई सेंध, इतने लाख का लगाया दिया चूना | theft in broker house in gwalior | Patrika News

चोरी से बाजार में खलबली: ब्रोकर के घर में चोरों ने लगाई सेंध, इतने लाख का लगाया दिया चूना

locationग्वालियरPublished: Nov 15, 2018 08:17:02 am

Submitted by:

Gaurav Sen

चोरी से बाजार में खलबली: ब्रोकर के घर में चोरों ने लगाई सेंध, इतने लाख का लगाया दिया चूना

theft in broker house in gwalior

चोरी से बाजार में खलबली: ब्रोकर के घर में चोरों ने लगाई सेंध, इतने लाख का लगाया दिया चूना

ग्वालियर। दालबाजार के ब्रोकर के घर दिनदहाड़े करीब 20 लाख की चोरी हो गई, दोपहर को उनकी मां और पत्नी डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गई थीं एक घंटे तक घर सूना रहा। उस दौरान चोर घर में घुस आए। बाहर मैनगेट पर ताला बिल्कुल सलामत रहा। अंदर अलमारी का लॉकर खोला। उसमें करीब 10 लाख नकद और 500 ग्राम सोना था। उसे ले गए।

सचिन गुप्ता निवासी पीपल वाली गली, लोहिया बाजार ने बताया उनके घर में दोपहर को चोरी हो गई। पड़ोस में मकान बन रहा है, चोर उसका सहारा लेकर घर में घुसे हैं। इसलिए मेनगेट का ताला नहीं छुआ। दोपहर करीब 1:45 बजे मां पुष्पा गुप्ता और पत्नी रुचि दोनों डॉक्टर के यहां गईं थीं। करीब एक घंटे बाद वापस लौट आईं, उतने ही वक्त में चोर घर में घुसे, अंदर आकर मकान में किसी सामान को नहीं छुआ। सीधे उस कमरे में गए जहां अलमारी रखी थी। उसकी चाबियां भी वहीं रखी थीं, इसलिए चोरों का काम आसान हो गया।

लॉकर में करीब 10 लाख रुपया था। इसके अलावा 500 ग्राम के करीब सोने के जेवर थे। चोरों ने सब उठा लिया। सचिन के मुताबिक वह दाल बाजार में ब्रोकर हैं। इसलिए कारोबारियों का तमाम पैसा घर पर रहता है। बुधवार को भी कई कारोबारियों का पैसा रखा था। आशंका है कि चोरों को घर के बारे में जानकारी रही है। इसलिए मौका मिलते की घर में घुसकर वारदात की। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है।

गली में सीसीटीवी
दिनदहाड़े करीब 20 लाख की चोरी से पुलिस भी सकते हैं। वारदात पता चलने पर फिंगर और डॉग स्कॉवाड पहुंच गया। लेकिन उससे पहले सचिन गुप्ता के यहां चोरी का पता चलने पर दाल बाजार के तमाम व्यापारी और पड़ोसियों की भीड़ जमा चुकी थी। इसलिए डॉग को चोरों की गंध देने का फायदा नहीं हुआ। ट्रैकर डॉग घर की छत पर गया और फिर गली में जाकर रुक गया। उधर डॉग के इस मूवमेंट से आशंका है कि वारदात में कोई आसपास का जानकार शामिल हो सकता है। सचिन के घर सीसीटीवी नहीं है। जिस गली में उनका घर है वहां कुछ मकानों पर सीसीटीवी लगे हैं। अब उनके फुटेज से पता लगाया जा रहा है कि दोपहर के वक्त गली में किन लोगों का आना जाना रहा है।

यह भी पढ़ें

SPG ने बदला प्रधानमंत्री का सुरक्षा प्लान,अब ऐसी रहेगी पीएम मोदी की सुरक्षा



कनस्तर से रुपए और सोने की अंगूठी चुराकर मोहल्ले में फेंककर भागे चोर
उपनगर ग्वालियर में डेयरी संचालक के घर चोरी हो गई। चोरों ने कमरा खंगालकर कनस्तर चुराया। उसमें रखे रुपए और दो अंगूठी चुराकर कनस्तर को उनके घर के पिछवाड़े सुनसान जगह फेंककर भाग गए। पुलिस के मुताबिक बुलबुल का पुरा निवासी नत्थू सिंह उर्फ महेश यादव के घर चोरी हुई है। नत्थु दूध डेयरी चलाते हैं। उन्होंने बताया रात 11 बजे खाना खाकर घर के सभी लोग सो गए। सुबह 6 बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि सुनसान जगह पर कनस्तर पड़ा मिला है।

यह भी पढ़ें

FB पर कमेंट से भडक़ा रंगबाज,खुलेआम चलाईं गोलियां,लोगों में भगदड़

theft in broker house in gwalior

जिसमें उनके आधार और पैन कार्ड थे। यह सुनकर दंग रह गए। कमरे में जाकर देखा तो कनस्तर गायब था। तब पता चला कि चोरी हो गई है। गोदाम से 80 किलो पीतल चोरी: उधर जागृति नगर (जनकगंज) में राजेश वर्मा के गोदाम में 80 किलो पीतल चोरी हो गई। पुलिस के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत 20 हजार रुपए है। पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो