scriptसफर से पहले चेक कर लें, 25 नवंबर से बदलने जा रहा है कई फ्लाइटों का समय | timing of many flights is going to change from November 25 | Patrika News
ग्वालियर

सफर से पहले चेक कर लें, 25 नवंबर से बदलने जा रहा है कई फ्लाइटों का समय

-स्पाइसजेट की चार फ्लाइटों का समय 25 से बदलेगा

ग्वालियरNov 23, 2021 / 01:07 pm

Ashtha Awasthi

international_flight_ban.jpg

DGCA Extended International Passenger Flights Ban Till September 30

ग्वालियर। सर्दी शुरू होते ही अब फ्लाइटों के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत अब विंटर में फ्लाइटों का समय बदला गया है। जिसमें ग्वालियर से स्पाइसजेट की आठ में से छह फ्लाइट इन दिनों संचालित हो रही हैं। इन छह फ्लाइटों में से अभी 25 नवंबर से चार फ्लाइटों का समय बदला जा रहा है। इसमें कोलकाता, जम्मू, कोलकाता और हैदराबाद की फ्लाइट शामिल है। वहीं मुंबई और अहमदाबाद के समय में परिवर्तन नहीं हो रहा है।

यह है नया समय

– कोलकाता से सुबह 11 बजे ग्वालियर आकर सुबह 11.20 बजे जम्मू जाएगी।

-जम्मू से शाम 4 बजे ग्वालियर आकर शाम 4.20 बजे कोलकाता जाएगी।

-हैदराबाद से 12.20 बजे ग्वालियर आकर दोपहर एक बजे हैदराबाद जाएगी

– बैग्लोर से दोपहर 1.10 बजे ग्वालियर आकर दोपहर 1.30 बजे बैंगलुरु जाएगी ।

– मुंबई और अहमाबदा के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

-अहमदाबाद से सुबह 10.15 पर ग्वालियर आकर मुंबई 10.35 जाती है।

-मुबई से शाम 4.25 बजे ग्वालियर आकर अहमदाबाद शाम 4.45 बजे जाती है।

कोलकाता फ्लाइट ढाई घंटे और हैदराबाद 55 मिनट देरी से गई

सोमवार को कोलकाता की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से गई। यह फ्लाइट ग्वालियर से दोपहर 3 बजे की जगह शाम 5.30 बजे गई है। वहीं हैदराबाद की फ्लाइट 4.35 की जगह शाम 5.30 बजे 55 मिनट की देरी से गई है। वहीं मंगलवार को छह में से तीन फ्लाइट रद्द रहेगी। जिसमें जम्मू, मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द रहेगी। वहीं हैदराबाद, बैंगलुरु और कोलकाता की फ्लाइट आएगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x835szf
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो