scriptग्वालियर में 11.4 डिग्री गिरा पारा,मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात | today gwalior weather latest news in hindi | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर में 11.4 डिग्री गिरा पारा,मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

ग्वालियर में 11.4 डिग्री गिरा पारा,मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

ग्वालियरApr 17, 2019 / 12:06 pm

monu sahu

today gwalior weather

ग्वालियर में 11.4 डिग्री गिरा पारा,मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

ग्वालियर। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के चलते लोगों को बुरा हाल था, लेकिन मंगलवार की सुबह से ही अचानक बदले मौसम ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से ही ठंडी हवाओं के चलने व हल्की बारिश से शहर के मौसम में बदलाव आ गया। अप्रेल महीने के दूसरे सप्ताह में जहां गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। वहीं मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल गए है।
अभी तक लोग गर्मी से जहां दिन में घरों में कैद होने के लिए मजबूर थे वहीं मंगलवार को दिन भर ठंडी हवाओं के चलने उन्हें सुकून मिला। मंगलवार को दिन का तापमान घटकर 30.1 और न्यूनतम 26.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सुबह से शाम तक तक शहर में 1.2 एमएम बारिश भी दर्ज की गई है।
आज भी छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात बनने से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। इसका असर चौबीस घंटे तक रहेगा। इसके हिसाब से बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे।
42 डिग्री तक जा चुका है तापमान
शहर में तेज गर्मी के चलते लोग परेशान थे अप्रेल माह में तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया था। मंगलवार को मौसम में आए बदलाव के चलते तामपान में काफी अंतर आ गया। सोमवार को जहां दिन का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को यह गिरकर 30.1 पर आ गया। इससे चौबीस घंटे में ही यह 11.4 डिग्री तक गिर गया।
शादी-समारोह का मजा किरकिरा
सुबह और शाम की बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन परेशानी भी खड़ी कर दी। शहर में सहालग शुरू हो गए हैं इसके चलते कई स्थानों पर शादी समारोह का आयोजन था, लेकिन बारिश ने उनका मजा किरकिरा कर दिया।
आंधी के चलते घंटों गुल रही बिजली
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हवा चलने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई अचानक बंद हो गई। जिससे शहर के तानसेन नगर, आरपी कॉलोनी, गांधी नगर,महलगांव, खेडा़पति कॉलोनी जैसे कई क्षेत्र अंधेरे में डूब गए थे।
मंगलवार को बिजली कंपनी ने घोषित कटौती के तहत सुबह आठ से 11 बजे तक आधे शहर में अलग-अलग क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रखी। लेकिन दोपहर बाद भी बिजली का आना-जाना लगा रहा। शिंदे की छावनी जैसे कई क्षेत्रों में सायं छह बजे बिजली चली गई जो रात्रि दस बजे तक नहीं आई। वहीं उपनगर मुरार, दीनदयाल नगर और गुढ़ा जैसे क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रही।

Home / Gwalior / ग्वालियर में 11.4 डिग्री गिरा पारा,मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो