scriptबूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात | today weather report in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात

दिन में चटख धूप, शाम हो सकती बारिश

ग्वालियरJun 14, 2019 / 11:20 am

monu sahu

weather

बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात

ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण दो दिनों से शहर के मौसम में बदलाव आया है जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। बीती रात को हुई हल्की बारिश के बाद गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। लोगों ने बदले मौसम का लुत्फ उठाया। गुरुवार को जब लोग नींद से जागे तो बदला-बदला सा मौसम देख उनके चेहरे खिले उठे। वहीं यही हाल शुक्रवार सुबह भी रहा और आसमान में बादल थे, ठंडी हवा चल रही थी। सुबह भी कई क्षेत्रों में बंूदाबांदी हो रही थी।
सुबह से छाए बादल शाम तक शहर के ऊपर जमे रहे। गर्मी से परेशान शहर को राहत देते रहे। मौसम का मजा लोगों ने गुरुवार शाम को उठाया और घूमने के लिए पार्कों के लिए निकले। हल्की बारिश से जहां शहर का मौसम सामान्य रहा वहीं घरों में लोगों को उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार देर रात और सुबह तक 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बंगाल की खाड़ी में बना है सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते मौसम में कुछ बदलाव आया है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने से तापमान भी बढ़ेगा। जिससे दिन में गर्मी के बाद शाम को बंूदाबांदी भी हो सकी है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धी होगी।

ऐसे गिरा तापमान
6 जून- 47.50
7 जून- 45.10
8 जून- 45.40
9 जून – 47.30
10 जून- 47.80
11 जून- 47.00
12 जून- 38.30
13 जून- 37.20

Home / Gwalior / बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, मौसम वैज्ञानिक बोले यह बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो