ग्वालियर

यात्रा करने से पहले ध्यान दें, दीपावली से पहले बंद हुईं ये 2 फ्लाइटें

– जयपुर फ्लाइट कल से नहीं आएगी, पुणे की भी बुकिंग बंद

ग्वालियरOct 31, 2021 / 03:54 pm

Ashtha Awasthi

DGCA Extended International Passenger Flights Ban Till September 30

ग्वालियर। स्पाइसजेट की एक के बाद एक आठ फ्लाइटें शहर को मिलने के बाद अब फ्लाइटें धीरे धीरे कम होने लगी हैं। विंटर सीजन के टाइम टेबल से अभी हाल ही में जयपुर की फ्लाइट को हटा दिया गया है। यह फ्लाइट अब एक नवंबर से आना बंद हो जाएगी। इसके साथ ही पुणे की फ्लाइट की बुकिंग भी इन दिनों बंद कर दी गई है। इससे दीपावली को लेकर जयपुर और पुणे जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी आने लगी है। अचानक दो फ्लाइटें बंद होने से यात्रियों को अब शहरों के लिए दूसरे शहर से फ्लाइट या ट्रेन का ही सहारा लेना पड़ेगा, जबकि कुछ दिनों पहले इन फ्लाइटों से आने जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी हो गई थी।

फराज सिद्दिकी, मैनेजर स्पाइसजेट का कहना है कि एक नवंबर से जयपुर की फ्लाइट तो नहीं आएगी। पुणे में रनवे का काम चल रहा है। इसके चलते पुणे की फ्लाइट अब नवंबर के आखिरी में ही शुरू हो पाएगी।

प्रशांत सिंघल, ट्रेवल गुरु हॉलीडेज का कहना है कि पुणे के कई यात्री टिकट के लिए आ रहे हैं, लेकिन एक नवंबर के बाद से टिकट ही नहीं बन रहा है। इसके चलते यात्रियों को लौटना पड़ रहा है।

अक्टूबर में सिर्फ दो दिन आई जयपुर फ्लाइट

जयपुर की फ्लाइट अक्टूबर में अभी तक सिर्फ दो ही दिन आई है। इसके न आने से यात्री पिछले कई दिनों से काफी परेशान थे, लेकिन अब तो फ्लाइट की बुकिंग ही बंद हो गई है।

Home / Gwalior / यात्रा करने से पहले ध्यान दें, दीपावली से पहले बंद हुईं ये 2 फ्लाइटें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.