scriptफसल काटने से रोकने पर जमकर हुई गोलीबारी,दादी-पोता घायल,ग्रामीणों में दहशत | two people injured in firing bhind | Patrika News
ग्वालियर

फसल काटने से रोकने पर जमकर हुई गोलीबारी,दादी-पोता घायल,ग्रामीणों में दहशत

फसल काटने से रोकने पर जमकर हुई गोलीबारी,दादी-पोता घायल,ग्रामीणों में दहशत

ग्वालियरMar 25, 2019 / 01:10 pm

monu sahu

two people injured

फसल काटने से रोकने पर जमकर हुई गोलीबारी,दादी-पोता घायल,ग्रामीणों में दहशत

ग्वालियर। भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम बांके का पुरा में सरसों की फसल काटने के विवाद पर से दो पक्षों के बीच गोली बारी हो गई जिसमें गोली लगने से सतीश पुत्र रुस्तम सिंह गुर्जर (22) एवं उसकी दादी बिट्टन देवी पत्नी अमर सिंह गुर्जर (50) घायल हो गई।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किया बड़ा बदलाव,इन दिग्गज नेताओं का काटा टिकट

घायलों में सतीश की नाजुक हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर किया गया है। फरियादी गंगा सिंह पुत्र फेरन सिंह गुर्जर निवासी बंंके का पुरा (50) ने बताया कि उसका भतीजा सतीश अपने छोटे भाई रवि के साथ राठौर वाले खेत पर गया था यहां उसकी कटी सरसों की फसल उमेश शर्मा कल्याण शर्मा टिंकू शर्मा भगवती शर्मा रामप्रसाद शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा जोगी जो बंदूकों व लाठियों से लैस थे, जबरन ले जा रहे थे।
यह भी पढ़ें

अब किसानों के खाते में आएगा गेहूं का भुगतान,किसानों में खुशी की लहर

भतीजे द्वारा विरोध किया गया तो उक्त लोगों ने फायर करने लगे जिसकी एक गोली उसके भतीजे मनीष की टांग में लगी साथ ही उसकी चाची व अमर सिंह गुर्जर दोनों लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें

31 मार्च से पहले पैन कार्ड को आधार से करा लें लिंक,जानिए क्यों जरूरी है यह काम

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरेापी उमेश शर्मा, कल्याण शर्मा, टिंकू शर्मा, भगवती शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि के खिलाफ धारा 307, 147, 148 , 149 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो