scriptछात्रा ने दिया IDEA तो खिली किसानों की किस्मत, अब सर्व एप से शहर में बिकेंगी उनकी सब्जियां | vegetable deliverd online in gwalior throw serve gwalior application | Patrika News
ग्वालियर

छात्रा ने दिया IDEA तो खिली किसानों की किस्मत, अब सर्व एप से शहर में बिकेंगी उनकी सब्जियां

vegetable deliverd online in gwalior throw serve gwalior application : छात्रा ने दिया सब्जी को होम डिलेवरी में जोडऩे का आइडिया, अब सात गांव के किसानों से सब्जी खरीदकर सर्व ग्वालियर एप से होगी होम डिलेवरी

ग्वालियरApr 04, 2020 / 05:36 pm

Gaurav Sen

छात्रा ने दिया IDEA तो खिली किसानों की किस्मत, अब सर्व एप से शहर में बिकेंगी उनकी सब्जियां

छात्रा ने दिया IDEA तो खिली किसानों की किस्मत, अब सर्व एप से शहर में बिकेंगी उनकी सब्जियां

ग्वालियर.

टोटल लॉकडाउन में सब्जी के विक्रय को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। तीन दिन से किसानों की सब्जी बाजार में नहीं आ पाई है। इसकी वजह से हरी सब्जियों का खेत में खराब होने का अंदेशा बन रहा था। नुकसान की आशंका को देखकर अकबरपुर के किसान छोटे सिंह की बेटी पूजा ने सीधे सर्व ग्वालियर एप के मोबाइल नंबर पर कॉल करके सब्जियों को भी ऑनलाइन सप्लाई से जोड़े जाने का अनुरोध किया। यह आइडिया बेहतर लगने के बाद राज्य आजीविका मिशन के सदस्यों ने गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया है। शुरुआत में 6 गांवों के किसान आजीविका मिशन से जुड़े हैं।

इसके साथ ही अब किराना,ग्रौसरी के अलावा मोबाइल और एप पर ऑनलाइन आ रहे ऑर्डर से दी जा रही होम डिलेवरी में अब सब्जी भी जुड़ गई है। इसके लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने शुरुआती तौर पर जिले के छह गांव के किसानों से टाइअप किया है। इन गांवों में हरी सब्जियां खेतों में खड़ी हैं, जबकि आलू किसानों ने भंडारित कर लिया था। 3 अप्रैल को 242 ऑर्डर सर्व ग्वालियर एप के जरिए और 78 ऑर्डर मोबाइल के जरिए आए हैं, जिनके घर कोविड-19 मुक्ति सैनिक के नाम से नियुक्त किए गए वालंटियर ने घर पहुंचकर सामान सप्लाई किया।

BREAKING : ग्वालियर में मिला चायनीज युवक, कोरोना का सर्वे करते हुए खुलासा

यह गांव जुड़े अब तक

ऐसे काम कर रहा है संगठन

शहर में पॉइंट

डबरा
-डबरा में धवा,टेकनपुर और माधौपुर के युवाओं ने सेवा देना शुरू की है।
-डबरा में होम डिलेवरी के लिए 8349901843, 8349901834,8349901892, 917489037414, 9754915325 पर वाट्सएप कर सकते हैं।

सर्व ग्वालियर एप के जरिए सब्जियों की भी होम डिलेवरी करने का तय किया गया है। शहर के लिए सब्जियां भयपुरा, सोजना से लेंगे और आलू की आपूर्ति अकबरपुर गांव के किसान के जरिए की जाएगी। इससे और भी किसानों को जोड़ा जाएगा ताकि सीधे खेत से पैक होकर सब्जी ग्राहक के घर तक पहुंच सके।
दिनेश सिंह तोमर, जिला परियोजना प्रबंधक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो