14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पिता ने पिता को दी मात,अब बेटे ने बेटे को हराया,जानिए

भाजपा प्रत्याशी बने हुए हैं ग्वालियर की जनता की पहली पसंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 28 May 2019, 5:50 PM IST

vivek narayan shejwalkar winner of gwalior loksabha seat

पहले पिता ने पिता को दी मात,अब बेटे ने बेटे को हराया,जानिए

ग्वालियर। 12 साल में दो लोकसभा चुनाव और एक उपचुनाव को जीतकर भाजपा सांसद ग्वालियर की जनता के पहली पसंद बने हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से भाजपा प्रत्याशी को ग्वालियर की जनता ने मौका दिया है। हैरानी की बात यहां यह है कि 4 बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को नहीं बदला, कांग्रेस की ओर से अशोक सिंह को सांसद का टिकट दिया गया। लेकिन इतना भरोसा करना भी कांग्रेस को ग्वालियर से सांसद नहीं दे पाया। अशोक सिंह लगातार चौथी वार लोकसभा चुनाव हारे हैं। इन चुनाव में सबसे अनोखी बात यहा रही कि भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव लडऩे वाले विवेक नारायण शेजवलकर के पिता नारायण कृष्ण शेजवलकर ने भी कांग्रेस नेता अशोक सिंह के पिता राजेंद्र सिंह को 1980 में लोकसभा चुनाव हराया था।

CLICK AND WIN : खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की जनता ने दो बार के महापौर और भाजपा के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर को जिताकर इस सीट पर भाजपा के कब्जे को बरकरार रखा है। वहीं जनता ने कांग्रेस सरकार के मंत्री व विधायकों के दावों को झुठला दिया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह को अपने विधानसभा क्षेत्र से जिताने का दावा किया था। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा सीट में से सिर्फ दो सीटों डबरा और भितरवार में कांग्रेस भाजपा से आगे रही। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष नारायण कृष्ण शेजवलकर ग्वालियर से दो बार सांसद रहे। पहली बार वे कांग्रेस के सुमेर सिंह को पराजित कर 1977 में सांसद चुने गए और दूसरी बार उन्होंने वर्तमान कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह के पिता राजेन्द्र सिंह को 1980 में पराजित कर जीत हासिल की थी।

ठीक 39 साल बाद नारायण कृष्ण शेजवलकर के पुत्र वर्तमान महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह को लोकसभा चुनाव में पराजित कर इतिहास को दोहराया है। यह संयोग ही है कि 39 साल पहले विवेक शेजवलकर के पिता ने अशोक सिंह के पिता को पराजित किया था और अब विवेक शेजवलकर ने अशोक सिंह को हरा दिया है। 1991 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी माधवराव सिंधिया ने भाजपा के नारायण कृष्ण शेजवलकर को पराजित कर दिया था।