scriptweather alert मानसून की पूर्वी शाखा नहीं बढ़ रही आगे, इसलिए राजस्थान की हवा हावी, आज पारा जाएगा 45 डिसे पर | weather alert | Patrika News
ग्वालियर

weather alert मानसून की पूर्वी शाखा नहीं बढ़ रही आगे, इसलिए राजस्थान की हवा हावी, आज पारा जाएगा 45 डिसे पर

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दक्षिण शाखा तेज गति से आगे बढ़ रही है, लेकिन पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसका राजस्थान की गर्म हवा हावी हो रही है। हीटवेव का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार […]

ग्वालियरJun 08, 2024 / 11:09 am

Balbir Rawat

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दक्षिण शाखा तेज गति से आगे बढ़ रही है, लेकिन पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसका राजस्थान की गर्म हवा हावी हो रही है। हीटवेव का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को भी शहर में हीटवेव की स्थिति रही। दिन में गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया।

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दक्षिण शाखा तेज गति से आगे बढ़ रही है, लेकिन पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसका राजस्थान की गर्म हवा हावी हो रही है। हीटवेव का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को भी शहर में हीटवेव की स्थिति रही। दिन में गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया।

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दक्षिण शाखा तेज गति से आगे बढ़ रही है, लेकिन पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसका राजस्थान की गर्म हवा हावी हो रही है। हीटवेव का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को भी शहर में हीटवेव की स्थिति रही। दिन में गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को मौसम ने करवट बदल ली और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली। मौसम विभाग ने 8 जून तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। शहर हीटवेव की चपेट में रह सकता है। अगले हफ्ते तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार हैं।
शुक्रवार को सुबह हवा का रुख पूर्व दिशा होने से हल्के बादल छाए और धुंध के कारण तापमान भी नहीं बढ़ सका, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से राजस्थान की गर्म हवा चलने लगी और अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में हीटवेव जैसा अहसास रहा। अधिक गर्मी के कारण शाम को मौसम बदल गया। धूलभरी आंधी चली, जिससे शहर की रफ्तार थम गई।

इस कारण नहीं हो रही प्री मानसून बारिश

– जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन ये काफी कमजोर हैं। अरब सागर से पर्याप्त नहीं आ पा रही है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी आना बंद है। इस वजह से प्री मानसून की बारिश नहीं हो रही है।
– देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। चक्रवातीय घरों को नमी नहीं मिल पा रही है। चक्रवातीय घेरे भी गर्मी बढ़ा रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी से सिस्टम आने पर आता है मानसून

– ग्वालियर चंबल संभाग में मानसून की पूर्वी शाखा आगे बढऩे पर मानसून आता है। पूर्वी शाखा बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने पर आगे बढ़ती है। बंगाल की खाड़ी आने वाले सिस्टम की वजह से बारिश होती है।
– बंगाल की खाड़ी से दिल्ली की ओर से जाने वाली सिस्टम की वजह से ग्वालियर अच्छी बारिश होती है।

Hindi News/ Gwalior / weather alert मानसून की पूर्वी शाखा नहीं बढ़ रही आगे, इसलिए राजस्थान की हवा हावी, आज पारा जाएगा 45 डिसे पर

ट्रेंडिंग वीडियो