scriptग्वालियर के चिडिय़ाघर में सफेद बाघिन मीरा दूसरी बार मां बनी, 2 शावकों को दिया जन्म | White tigress Meera became a mother for the second time in the zoo of | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर के चिडिय़ाघर में सफेद बाघिन मीरा दूसरी बार मां बनी, 2 शावकों को दिया जन्म

मीरा के शावकों में एक अस्वस्थ

ग्वालियरSep 02, 2021 / 10:25 am

Mahesh Gupta

ग्वालियर के चिडिय़ाघर में सफेद बाघिन मीरा दूसरी बार मां बनी, 2 शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर के चिडिय़ाघर में सफेद बाघिन मीरा दूसरी बार मां बनी, 2 शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर.

गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया। इनमें से एक शावक सफेद एवं दूसरा पीला है। बाघिन मीरा एवं शेर लव के द्वारा दूसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। इससे पहले मीरा ने वर्ष 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था। इन नन्हे शावकों का नामकरण लगभग डेढ़ माह बाद कोविड को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2010 में नेशनल जूलोजिकल पार्क नई दिल्ली से व्हाइट फीमेल जमुना ग्वालियर लाई गई थी, तब से चिडिय़ाघर में संरक्षित बाघों के कुनबे में बढ़ोत्तरी हुई है।
प्रॉपर निगरानी रखी, बाहरी व्यक्ति का केज में जाना था वर्जित
चिडिय़ाघर प्रबंधन के अनुसार कोविड पीरियड में मीरा का विशेष ध्यान रखा गया। तीन व्यक्ति अल्टरनेट मीरा को खाना पहुंचा रहे थे। किसी बाहरी व्यक्ति की केज तक पहुंचने की अनुमति नहीं थी। खाने में भी मीरा का विशेष ध्यान रखा गया। डॉक्टर की टीम प्रॉपर निगरानी के लिए लगी रही।
सफेद शावक की गर्दन असमान्य
वर्तमान में बाघिन मीरा एवं उसका एक पीला शावक स्वस्थ हैं। परंतु दूसरा नवजात शावक अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है, जिसकी गर्दन जन्मजात असमान्य है। इसके लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सकों द्वारा मार्गदर्शन लिया जा रहा है।
30 से 40 दिन तक रहेंगे आइसोलेट
मीरा को भोजन के रूप में हल्का खाना दिया जा रहा है। इसमें चिकन सूप, दूध, उबले अंडे शामिल हैं। अभी मीरा और दोनों शावकों को तीस से चालीस दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
वर्जन
बाघिन मीरा और बाघ लव से दो नन्हे मेहमान और परिवार में शामिल हो गए हैं। अभी एक शावक अस्वस्थ है, जो एक से डेढ़ साल में रिकवर हो जाएगा। इसके लिए देश के अच्छे डॉक्टर्स से सुझाव लिया जा रहा है। डेढ़ माह बाद हम इनका नामकरण करेंगे।
गौरव परिहार, जू क्यूरेटर, चिडिय़ाघर

Home / Gwalior / ग्वालियर के चिडिय़ाघर में सफेद बाघिन मीरा दूसरी बार मां बनी, 2 शावकों को दिया जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो