scriptपत्नी की ईंट मारकर हत्या | Wife killed by brick | Patrika News

पत्नी की ईंट मारकर हत्या

locationग्वालियरPublished: Jan 17, 2021 12:55:05 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

पडोसी के घर में दुबका मिला पति झगडा होने पर पत्नी पर किया था हमला

Wife was attacked for a fight

पत्नी की ईंट मारकर हत्या

ग्वालियर। दंपति के बीच विवाद में पति ने ईंट उठाकर पत्नी का सिर फोड दिया। दो दिन तक महिला जिदंगी मौत से जूझती रही। देर रात उसकी मौत हो गई।

दम तोडनेे से पहले उसने खुलासा कर दिया हमला पति ने किया था। उधर पति भी भांप गया कि वह नहीं बचेगा। इसलिए अपना घर छोडकर पडोसी के घर दुबका था। उसे वहां से पकडा गया।
महलगांव में रहने वाली प्रीति माहौर का पति सुनील ने ईंट मारकर सिर फोड दिया था। दंपति महलागांव, विश्वविद्यालय के रहने वाले हैं। मजदूरी कर गुजर करते हैं।
प्रीति दो दिन पहले पिंटो पार्क पर मजदूरी करने आई थी। सुनील भी वहां पहुंच गया दंपति में यहां किसी बात पर झगडा हुआ। आवेश में सुनील ने ईंट उठाकर प्रीति के सिर में मार दी।
उसे बेहोश छोडकर भाग गया। दूसरे मजदूरों ने प्रीति को इलाज भेजकर पुलिस को वाक्या बताया। सुनील को तलाशा तो वह घरसे गायब मिला। शुक्रवार शनिवार रात पी्रीति की मौत हो गई।

सुनील पर गोला का मंदिर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश में दविश दी। साथियों से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि सुनील तो घर पर है। दविश दी तो उसका घर सूना मिला।
पुलिस को देखकर रजाई में दुबका
पुलिस ने बताया कि सुनील को पता चल गया था कि प्रीति की मौत हो गई है तो घर से निकल पडोसी के घर में दुबक गया था। उसकी छत से पुलिस के मूवमेंंट पर नजर रखे था।
तडके उसकी तलाश मेंं दविश दी तो सुनील को पता चल गया कि पुलिस उसके मकान को सर्च कर रही है। वह रजाई लेकर उसके अंदर घुस गया। घर सूना मिलने पर जब छत पर चढकर सर्चिंग की तो पडोसी की छत पर रजाई के अंदर दुबका मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो