script30 मिनट की आंधी-पानी ने उड़ा दिया पूरे शहर का चैन, गर्मी से मिली राहत,See video | wind and rain in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

30 मिनट की आंधी-पानी ने उड़ा दिया पूरे शहर का चैन, गर्मी से मिली राहत,See video

30 मिनट की आंधी-पानी ने उड़ा दिया पूरे शहर का चैन, गर्मी से मिली राहत

ग्वालियरMay 03, 2018 / 05:58 pm

Gaurav Sen

gwalior news

ग्वालियर। राजस्थान से नॉर्थ ईस्ट और हरियाणा में बने सिस्टम के चलते बुधवार शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पिछले चार दिन से गर्मी झेल रहे शहर को राहत मिली है। रात 8.30 से 9 बजे तक 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। उसके बाद जोरदार बारिश हुई। लगातार बदलते मौसम के चलते इन दिनों कई बार तेज आंधी के साथ बारिश हो चुकी है। बुधवार शाम को तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ और मोटी डालियां सड़कों पर गिर पड़ीं। कई घरों के टीन शेड भी उखड़ गए। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें

सिविल जज की मुख्य परीक्षा दे रहे छात्रों के साथ हुई ऐसी घटना,अधिकारियों के उड़े होश,देखें वीडियो

 

२४ घंटे तक ऐसा ही मौसम

मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि राजस्थान से नॉर्थ ईस्ट और हरियाणा में बने सिस्टम के चलते बुधवार को अचानक शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। अगले चौबीस घंटे में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं तापमान में कुछ कमी आएगी।

यह भी पढ़ें

बदमाशों ने खुलेआम घरों के बाहर रखे वाहन फूंके, लोगों में दहशत,देखें वीडियो


अब तक 26 एमएम वर्षा
इस वर्ष अप्रैल माह में कई बार तेज हवाओं के साथ बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक २६ एमएम बारिश हो चुकी है। इसमें २८ अप्रैल को भी अच्छी बारिश हुई थी। अब तक सबसे अधिक ४३.५ डिग्री अप्रैल माह में गर्मी भी खूब रही। ३० अप्रैल को ही सबसे ज्यादा तापमान ४३.५ डिग्री दर्ज किया जा चुका है। इसके चलते कई बार इसी माह में आंधी और बारिश हो चुकी है।

 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जा रहा मेंटनेंस कार्य की पोल बुधवार शाम को खुल गई। तेज हवाओं के चलते रात ८.३० बजे से शहर में अंधेरा हो गया। इसके चलते रेलवे स्टेशन से लेकर सभी जगह अंधेरा ही अंधेरा छाया रहा। खबर लिखे जाने तक लगभग ढाई घंटे बाद भी शहर के कई इलाकों में लाइट नहीं आई। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि लाइट को तेज हवाओं के कारण बंद कर दिया गया है। देर रात तक शहर के कई इलाकों में लाइट न आने से लोग परेशान होते रहे।

पड़ाव : कम जगह होने से लोग परेशान

तेज बारिश के बाद स्टेशन बजरिया क्षेत्र में जाम लग गया। दरअसल स्टेशन के आसपास पानी भर गया। वहीं डिवाइडर बन जाने के चलते वाहनों को निकलने के लिए कम जगह छोड़ी गई है। ऐसी स्थिति में यहां लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वैसे तो डिवाइडर के बीच जगह कम छोड़े जाने के चलते हर रोज जाम लग जाता है।

 

आगरा के पास रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, खड़ी हुईं ट्रेनें
बुधवार देर शाम को आई तेज आंधी पानी के चलते कई ट्रेनें देरी से आईं। आगरा के रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने दिल्ली से आने वाली एपी. निजामुद्दीन जबलपुर, राजधानी बेंगलुरु, गोंडवाना ट्रेनें आगरा के आसपास ही खड़ी हो गई। वहीं भोपाल से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी ग्वालियर डेढ़ घंटे देरी से आने के बाद रात बारह बजे तक धौलपुर में खड़ी रहीं।
आज कम मिलेगा पानी

आंधी के चलते कई इलाकों की बिजली गुल रही। जिसके कारण लश्कर पश्चिम क्षेत्र की पानी की टंकियां नहीं भर सकीं। इसके चलते गुरुवार को लश्कर पश्चिम क्षेत्र में कम दबाव के चलते पानी मिलेगा।

Home / Gwalior / 30 मिनट की आंधी-पानी ने उड़ा दिया पूरे शहर का चैन, गर्मी से मिली राहत,See video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो