सहेली के घर दोस्ती फिर प्यार और बाद में ऐसा अंजाम कुछ महीने पहले आरोपी ने महिला आरक्षक की फेसबुक पर टॉम नाम से एक फे्रंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन तो उसने सभ्य चैट की, लेकिन कुछ दिन बाद वह अश्लील फोटो और मैसेज भेजने लगा।
मिट्टी का टीला धंसका, एक की मौत, दूसरा घायल, गांव में मातम
महिला सिपाही ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसने दूसरी फर्जी आइडी बनाई और फिर अश्लील फोटो और मैसेज भेजे। महिला आरक्षक को बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। राज्य साइबर सेल प्रभारी मुकेश नरोलिया ने बताया कृष्णलाल बाथम के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।

महिला से था परिचय
महिला पुलिस की तैयारी कर रही थी, तभी से आरोपी कृष्णलाल उसे जानता था। लेकिन उसने फेसबुक पर फर्जी नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। असल में कृष्णलाल डबरा में व्यापार करता था। उसका कहना है कि अब वह अपने गांव सहोना पिछोर में खेती करता है।