scriptसमाजवादी पार्टी कार्यालय में फांसी पर लटका मिला शव, खबर मिलते ही मचा हड़कंप | dead body found in Samajwadi Party office | Patrika News
हमीरपुर

समाजवादी पार्टी कार्यालय में फांसी पर लटका मिला शव, खबर मिलते ही मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी कार्यालय में फांसी पर लटका मिला शव, खबर मिलते ही मचा हड़कंप

हमीरपुरDec 24, 2018 / 12:45 pm

Ruchi Sharma

news

समाजवादी पार्टी कार्यालय में फांसी पर लटका मिला शव, खबर मिलते ही मचा हड़कंप

हमीरपुर. जिले में सोमवार को जिला पंचायत परिसर पर स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में एक वकील का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सपा कार्यालय पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये पहुंचा दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता कार्यालय पर पहुंच चुके हैं।
बता दें कि हमीरपुर जिला पंचायत में दूसरी मंजिल पर सपा का कार्यालय है। इस कार्यालय में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के रिश्तेदार वकील शिव सिंह यादव रहते थे। शिव सिंह यादव कुरारा थाना क्षेत्र के जलाला गांव के निवासी थे, लेकिन वे हमीरपुर के सपा कार्यालय में रहकर अपनी वकालत करते थे। सोमवार को सुबह पड़ोस में रहने वाले बवाली पाल की पत्नी चाय बनाने के लिये वकील के कमरे पर पहुंची, जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा ठोका तो वह खुल गया, वहीं कमरे के भीतर शिव सिंह यादव को फांसी के फंदे पर झूलते देख बवाली की पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। घटना की सूचना जब जिला पंचायत परिसर पर लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Home / Hamirpur / समाजवादी पार्टी कार्यालय में फांसी पर लटका मिला शव, खबर मिलते ही मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो