scriptफिर किसान ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज के बोझ से था परेशान | Farmer suicide in Hamirpur UP news | Patrika News
हमीरपुर

फिर किसान ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज के बोझ से था परेशान

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मृत किसान बेहद गरीब था…

हमीरपुरMay 17, 2018 / 02:52 pm

नितिन श्रीवास्तव

Farmer suicide in Hamirpur UP news

फिर किसान ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज के बोझ से था परेशान

हमीरपुर. लगातार बर्बाद हो रही फसलें और कर्ज चुकता करने के लिए लगातार बढ़ रहे दबाव से टूट चुके किसान फूलचन्द्र ने कल अपने घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उसके अचानक यह कदम उठाने से उसकी पुत्री और पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है। टेढ़ा गंब निवासी फूलचन्द्र धुरिया साढ़े तीन बीघा जमीन का काश्तकार था। इसी जमीन के सहारे वह अपनी गृहस्थी की गाड़ी खींच रहा था।
कर्जदार बनता गया किसान

लगातार फसलें खराब होने से किसान धीरे- धीरे कर्जदार बनता गया। उसने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख का कर्जा ले रखा था। इसी बीच वह सांस जैसी बीमारी से ग्रस्त हो गया। उपचार करने के लिए उसने ग्रामीणों और गांव के साहूकारों से करीब एक लाख रुपया कर्ज ले लिया। लेकिन बीमारी से मुक्ति नहीं मिली। इसी बीच बैंक और साहूकारों ने उसके ऊपर कर्ज चुकता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे वह बेहद परेशान हो गया।
कर्ज और बीमारी से टूटा किसान

मृतक की पत्नी गोल्डी ने बताया कि यह कर्ज और बीमारी से बेहद टूट गए थे और सुबह से शाम तक गुमसुम रहकर कर्ज अदारगी का रास्ता खोजते रहते थे। जब उन्हें कोई रास्ता नहीं मिला तब उन्होंने सूना घर पाकर फांसी लगकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृत किसान के एक पुत्री संगीता है जिसकी वह शादी कर चुका था। अभी हाल में ग्राम प्रधान की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया था। इसका निर्माण अधूरा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मृत किसान बेहद गरीब था। बीमारी एवं कर्ज से ऊबकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

Home / Hamirpur / फिर किसान ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज के बोझ से था परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो