scriptएक महिला ने दूसरी महिला की हत्या की, रिश्ते जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे | Hamirpur Women Another woman Murder relations Will know Shocked | Patrika News
हमीरपुर

एक महिला ने दूसरी महिला की हत्या की, रिश्ते जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

अवैध सम्बंध के शक के चलते एक महिला ने एक दूसरी महिला की हत्या कर दी।

हमीरपुरOct 21, 2020 / 11:05 am

Mahendra Pratap

एक महिला ने दूसरी महिला की हत्या की, रिश्ते जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

एक महिला ने दूसरी महिला की हत्या की, रिश्ते जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

हमीरपुर. अवैध सम्बंध के शक के चलते एक महिला ने एक दूसरी महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मौके में पहुंचकर हत्यारोपी महिला को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यूपी के हमीरपुर जिले में एक महिला के एक महिला की हत्या की खबर से से सनसनी फैल गई है। हत्या की वजह जानकर सब हैरान हैं।
मामला है हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुरा मुहल्ले की सीमा राजपूत और पूजा सोनी आपस मे सहेलियों थी। दोनों में जहां गाढ़ी दोस्ती थी वहीं दोनों को एक दूसरे के घर आना जाना भी काफी थ। पर सीमा राजपूत को शक था कि उसके पति से पूजा सोनी के अवैध सबंध है। जिस वजह से वह पूजा सोनी से नाराज रहने लगी थी। इसी नाराजगी के चलते ही सीमा राजपूत ने आज चाकू से सरेआम वार करते हुए पूजा सोनी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Home / Hamirpur / एक महिला ने दूसरी महिला की हत्या की, रिश्ते जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो