शादी तोड़ने का दबाव बनाया
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि नौहाई गांव उसके पिता को उसके गांव में हिस्सा मिला हुआ है। जिस कारण युवक का उसके घर पर आना जाना बना रहता है। युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबन्ध बना लिए। दो वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा। छात्रा ने बताया बीते एक वर्ष पूर्व उसके परिजनों ने उसका विवाह दूसरी जगह तय कर दिया। जिस पर उसके प्रेमी ने उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही शादी तोड़ने का दबाव बनाया।
प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमिका
प्रेमी की बातों में आकर उसने आने परिजनों से बगावत करते हुए शादी तुड़वा दी। जिसके बाद वह लगातार अपने प्रेमी से शादी की बात कहती रही किन्तु प्रेमी उसे टालते हुए उसका शरीरिक शोषण करता रहा। इस बीच प्रेमी का विवाह जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया गांव में तय हो गया। शुक्रवार शाम उसकी बारात जानी थी। इस बात का जब छात्रा को पता लगा तो उसका सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार सुबह अपने प्रेमी के घर जा पहुंची प्रेमी ने उससे शादी करने से साफ इंकार करते हुए उसे जहर थमाते हुए जान देने के लिए कहा।
पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
किशोरी ने बताया कि प्रेमी ने जहर दिए जाने और वह खुद को रोक नहीं सकी तथा वही पर जहर पी लिया। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंची तथा प्रेमी के खिलाफ तहरीर देते हुए शादी रुकवाए जाने की गुहार लगाई। इस बीच किशोरी की बिगड़ रही हालत देख पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी युवक के घर पर पुलिस ने दबिश दी जहां कोई पुरुष मौजूद नहीं मिला।