8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल

मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल आमजनता को परेशान किया जा रहा है।हनुमानगढ़. मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बचाओ संघर्ष समिति हनुमानगढ़ जंक्शन ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बैड के प्रस्तावित हॉस्पिटल के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Nov 2021, 8:53 PM IST

मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल

मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल


मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल
- जंक्शन के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़. मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बचाओ संघर्ष समिति हनुमानगढ़ जंक्शन ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बैड के प्रस्तावित हॉस्पिटल के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिला हनुमानगढ़ में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू किया जा चुका है। 500 बैड का अस्पताल भी प्रस्तावित है। उक्त निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व हॉस्पीटल के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। आवागमन के लिए साधन व पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है। प्रस्तावित हॉस्पिटल की दूरी टाउन व जंक्शन के नागरिकों के लिए बराबर है। टाउन क्षेत्र के कुछ लोग निहित स्वार्थाे की पूर्ति हेतु व अपने राजनैतिक हित साधने हेतु लोगों को भ्रामित करके टाउन में संचालित हॉस्पीटल को जंक्शन में शिफ्ट होने का मुद्दा उठाकर आन्दोलन करने हेतु उकसा रहे है तथा अनावश्यक रूप से बाजार बंद करवाकर आमजनता को परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में जयपाल जैन, भगवानदास बंसल, सुभाष नारंग, प्यारेलाल बंसल, आरएल कक्कड़, रमेश रहेजा, रमेश दरगन, रामकुमार, राम सिंह सिद्धू, महेंद्र यादव, अशोक व्यास, प्रशांत भारती, देवकीनंदन चोटिया, राजेश कुमार,जय देवराज आदि मौजूद रहे।

******************************
मेडिकल कॉलेज के साथ हो अस्पताल का निर्माण
जंक्शन के व्यापारी जिला कलक्टर को सौंपेगे ज्ञापन आज
हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज पास प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण को रोकने के लिए टाउन वासियों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है और इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के साथ राजकीय चिकित्सालय बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि विधायक चौधरी विनोद कुमार ने भी टाउन वासियों को आश्वस्त किया है कि टाउन में महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल का संचालन पूर्व की भांति होगा। संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने एक सुर में निर्णय लिया कि टाउन का राजकीय चिकित्सालय यथावत चले अगर यथावत नहीं चलता है तो उसके लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा उसमें जंक्शन निवासी भी टाउन निवासियों का संपूर्ण समर्थन करेंगे। वहीं सरकार द्वारा अनुमोदित मेडिकल कॉलेज व उसके लिए आवश्यक नए हॉस्पिटल का निर्माण नवा में प्रस्तावित भूमि पर करवाने का जो निर्णय लिया गया। अस्पताल का निर्माण वहीं होना चाहिए। इसके लिए व्यापारी वर्ग सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौपेगे। ज्ञापन के माध्यम से टाउन की ओर से किए जा रहे आंदोलन के दबाव में आकर किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाए, यह मांग करेंगे। बैठक में जयपाल जैन, भगवानदास बंसल, सुभाष नारंग, प्यारेलाल बंसल, रमेश रहेजा, रामकुमार, राम सिंह सिद्धू, महेंद्र यादव, अशोक व्यास, प्रशांत भारती, राजेश कुमार, जय देवराज, सुरजीत सिंह, उमेश भारती आदि मौजूद रहे।