script28 को करेंगे पदग्रहण, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करवाएंगे दायित्व ग्रहण | bjp | Patrika News
हनुमानगढ़

28 को करेंगे पदग्रहण, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करवाएंगे दायित्व ग्रहण

– नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक की पहली पे्रसवार्ता
28 को करेंगे पदग्रहण, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करवाएंगे दायित्व ग्रहण
– जिलाध्यक्ष बोले, कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल, लगाए आरोप

हनुमानगढ़Jul 26, 2023 / 03:28 pm

Manoj

bjp

28 को करेंगे पदग्रहण, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करवाएंगे दायित्व ग्रहण

हनुमानगढ़. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक 28 जुलाई को दोपहर में कार्यभार ग्रहण करेंगे। जंक्शन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पारीक कार्यभार ग्रहण करेंगे। खास बात यह है कि उन्हें दायित्व ग्रहण करवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी यहां आएंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को दायित्व ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पल्लू में सुबह नौ बजे स्वागत किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष का पल्लू, रावतसर और टाउन में स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात दोपहर बाद जिलाध्यक्ष को वह कार्यभार ग्रहण करवाएंगे। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि राजस्थान सरकार पूरी तरह विफल है। सरकार की विफलता को लेकर जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में अब नहीं सहेगा राजस्थान अभियान भाजपा ने शुरू किया है। भाजपा जनता की आवाज उठा रही है। एक अगस्त को जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इसमें जिले भर से कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के शासन काल में विकास रूक गया है और जन जन परेशान है। राज्य के मुख्यमंत्री विकास के दावे करते हैं लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य में अपराध शिखर पर है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, पेपरलीक, दुष्कर्म, अत्याचार, दलित उत्पीडऩ में राज्य में नम्बर वन पर पहुंच गया है। पांच साल में दस लाख अपराध हुए है। यह आंकड़े शर्मनाक हैं। शहरी क्षेत्र में तीन में से एक व्यक्ति बेरोजगार हैं। राज्य सरकार बेरोजगारी बढ़ाने का कार्य कर रही है। पत्रकार वार्ता में विधायक धर्मेन्द्र मोची, विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी, पूर्व विधायक द्रोपती मेघवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री विकास गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुरलीधर सोनी आदि शामिल हुए।
लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामें
– पत्रकार वार्ता में विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी और धर्मेन्द्र मोची ने कहा कि राजेन्द्र गुढा की लाल डायरी में कांगे्रस के काले कारनामें हैं। यही कारण है कि कांग्रेस ने गुढा को सदन के पटल पर डायरी को नहीं रखने दिया। दोनों विधायकों ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री भी मानते हैं कि राजस्थान में कानून व्यवस्था विकट है। यही कारण है कि सच बोलने पर गुढा को बर्खास्त कर दिया गय।
घग्घर को लेकर सरकार जिम्मेदारी से रही भाग
– पत्रकार वार्ता में विधायकों ने कहा कि घग्घर नदी में बाढ़ के हालात उत्पन्न हुए। बाढ़ से बचाव के लिए जनता और जिला प्रशासन ने अच्छा कार्य किया लेकिन राज्य सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। जिला प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह मेघवाल के पास आपदा राहत विभाग भी है लेकिन वह बाढ़ की स्थितियां गुजर गई तब आज क्षेत्र के दौरे पर आए हैं।

शिवालय को नहीं देंगे हटाने
– जंक्शन रेलवे स्टेशन के स्र्कूलेटिंग एरिया में प्राचीन शिवालय को रेलवे द्वारा आधुनिकीकरण के नाम पर हटाने के सवाल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि स्र्कूलेटिंग एरिया में विकास कार्य होने हैं। उन्होंने, बजरंग दल, विहिप ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भिजवाया है। शिवालय को हटाने नहीं दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि इसके लिए सांसद को भी अवगत करवाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो रेल मंत्री से भी मिलेंगे।

Home / Hanumangarh / 28 को करेंगे पदग्रहण, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करवाएंगे दायित्व ग्रहण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो