scriptजीरो बजट खेती पर मंथन, किसानों की हुई गोष्ठी | Churning on Zero Budget Farming, Farmers Conference | Patrika News
हनुमानगढ़

जीरो बजट खेती पर मंथन, किसानों की हुई गोष्ठी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. जीरो बजट खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को जंक्शन के आत्मा सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने किसानों को जीरो बजट खेती के फायदे बताए। इसमें कम लागत में खेती करने के तरीके बताए गए। किसानों को जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी गई।
 

हनुमानगढ़Nov 09, 2019 / 07:09 pm

Purushottam Jha

जीरो बजट खेती पर मंथन, किसानों की हुई गोष्ठी

जीरो बजट खेती पर मंथन, किसानों की हुई गोष्ठी


हनुमानगढ़. जीरो बजट खेती के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को जंक्शन के आत्मा सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने किसानों को जीरो बजट खेती के फायदे बताए। इसमें कम लागत में खेती करने के तरीके बताए गए। किसानों को जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता व प्रगतिशील किसान भंवर सिंह ने कहा कि जिसके पास ताकत आ जाती है, उसका दिमाग सातवें आसमान पर चला जाता है। इसलिए सिस्टम से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि सरकार के कुछ मंत्री व अधिकारी खेती व किसानी के प्रति संवेदनशीलता दिखा रहे हैं। लेकिन इसके परिणाम सामूहिक प्रयासों से सामने आएंगे। वक्ताओं ने मौजूद किसानों को कृषि में हो रहे नवाचारों को अपनाने की सलाह दी। जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके। कार्यक्रम को उपनिदेशक कृषि विस्तार दानाराम गोदारा, उप निदेशक कृषि (आत्मा) जयनारायण बेनीवाल व हकीकत संस्था के संरक्षक ओमप्रकाश मांझू सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो