scriptकोरोना पॉजिटिव मिले युवक ने नाई को घर बुलाकर कटवाए थे बाल, मचा हड़कंप | Coronavirus In hanumangarh, Coronavirus In Rajasthan | Patrika News
हनुमानगढ़

कोरोना पॉजिटिव मिले युवक ने नाई को घर बुलाकर कटवाए थे बाल, मचा हड़कंप

17 वर्षीय किशोर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इलाके में एकबारगी हड़कंप मच गया।

हनुमानगढ़May 17, 2020 / 01:04 pm

Santosh Trivedi

पॉजिटिव व्यक्ति गया था जंक्शन के बॉम्बे अस्पताल, जांच पूर्ण होने तक अस्पताल की सेवाएं की बंद

पॉजिटिव व्यक्ति गया था जंक्शन के बॉम्बे अस्पताल, जांच पूर्ण होने तक अस्पताल की सेवाएं की बंद

हनुमानगढ़। जिले में अब तक 14 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें से एक प्रवासी है। वर्तमान में जिले कोरोना के तीन एक्टिव केस हैं। शेरड़ा गांव निवासी महिला और रावतसर निवासी किशोर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद शुक्रवार रात को दोनों ही क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। शेरड़ा निवासी महिला दो मई को गुजरात से आई थी, जबकि रावतसर निवासी 17 वर्षीय किशोर 27 मार्च को जयपुर से लौटा था। मगर उसके कई परिजन बाद में जयपुर से आए थे।

नाई के पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन किया
रावतसर के वार्ड 15 में पाॅजिटिव मिले युवक को हनुमानगढ़ भेज दिया गया। मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पड़ताल कर उन्हें होम क्वारेंटाइन किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, सप्ताह भर पहले वार्ड 5 के निवासी नाई ने मरीज के घर आकर उसकी और उसके चाचा के बाल काटे थे। जानकारी मिलने के बाद नाई के पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील
रावतसर कस्बे के वार्ड 15 में 17 वर्षीय किशोर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इलाके में एकबारगी हड़कंप मच गया। रोगी के घर पर पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की टीम पहुंच गई। वह आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए परिजनों को ट्रैवल हिस्ट्री की विस्तृत जानकारी देने को कहा। साथ ही आसपास के इलाके में कर्फ्यू घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को दी गई। इलाके में दवा का छिड़काव किया गया। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।

शेरड़ा में सूरत से लौटी महिला
भादरा सीमावर्ती गांव शेरड़ा में छह दिन पहले सूरत से लौटी महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उपखंड प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीम ने इलाके का दौरा किया। महिला अपने पति व सात वर्षीय पुत्री के साथ शेरड़ा आई थी। उनको होम आईसोलेशन में रखा गया था। महिला की खराब तबीयत के चलते उसका सैंपल लिया गया। गुरुवार को जांच रिपीट के बाद शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव शेरड़ा में कर्फ्यू (जीरो मोबिलिटी) लगाने के साथ महिला के परिवार के सदस्यों की जांच की तैयारियां शुरू कर दी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो