8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाखड़ा परियोजना में चैयरमेन का चुनाव करवाने की मांग

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग की ओर से हाल ही में भाखड़ा परियोजना का चैयरमेन नियुक्त करने के बाद कुछ नहर अध्यक्षों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 18 Feb 2021, 6:39 AM IST

भाखड़ा परियोजना में चैयरमेन का चुनाव करवाने की मांग

भाखड़ा परियोजना में चैयरमेन का चुनाव करवाने की मांग

भाखड़ा परियोजना में चैयरमेन का चुनाव करवाने की मांग
-दस दिन बाद मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी
-दबाव में अस्थाई तौर पर चैयरमेन की नियुक्ति करने का आरोप
हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग की ओर से हाल ही में भाखड़ा परियोजना का चैयरमेन नियुक्त करने के बाद कुछ नहर अध्यक्षों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जल वितरण समिति भगतपुरा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की ओर से इस बारे में मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इसमें मांग की गई है कि भाखड़ा परियोजना क्षेत्र को सिंचित करने की अहम नहर परियोजना है। इसमें कृषकों की सहभागिता के तहत चुनाव करवाकर चैयरमेन बनाना चाहिए। लेकिन मुख्य अभियंता ने दबाव में आकर अस्थाई नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। जो उचित नहीं है। दस दिनों में विधिवत रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाकर भाखड़ा परियोजना का नया अध्यक्ष नहीं बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसमें दस दिन बाद मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना लगाने का जिक्र भी ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि अध्यक्षों के अधिकार का अफसर हनन करने का प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान सिंचाई प्रबंधन नियमन २००० व २००२ को जारी आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। आरोप है कि अधिकारी मनमाने तरीके से नियुक्ति देकर नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपी मुख्यमंत्री, जल ससंाधन विभाग के शासन सचिव, कलक्टर हनुमानगढ़ व एसपी को भेजी गई है।