8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड की वर्दी पहनकर मांगी लिफ्ट, कार व नकदी लूटकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. होमगार्ड की वर्दी पहनकर कार चालक से लिफ्ट लेने और फिर चाकू की नोक कर पर वाहन व नकदी लूटकर फरार आरोपी को टाउन पुलिस ने शुक्रवार को बापर्दा गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Jan 2021, 8:08 PM IST

होमगार्ड की वर्दी पहनकर मांगी लिफ्ट, कार व नकदी लूटकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

होमगार्ड की वर्दी पहनकर मांगी लिफ्ट, कार व नकदी लूटकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

होमगार्ड की वर्दी पहनकर मांगी लिफ्ट, कार व नकदी लूटकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कार व नकदी लूटने का आरोपी गिरफ्तार
- हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बापर्दा पकड़ा
हनुमानगढ़. होमगार्ड की वर्दी पहनकर कार चालक से लिफ्ट लेने और फिर चाकू की नोक कर पर वाहन व नकदी लूटकर फरार आरोपी को टाउन पुलिस ने शुक्रवार को बापर्दा गिरफ्तार किया। उसे जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। जल्दी ही आरोपी की शिनाख्त परेड होगी। इसके बाद उससे घटना को लेकर पूछताछ कर लूटी गई नकदी व दस्तावेजों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने वारदात के लिए खाकी वर्दी कहां से जुटाई थी।
टाउन थाना पुलिस के अनुसार प्रोडक्शन वारंट पर राकेश सोनी उर्फ विमल (30) निवासी पक्का ***** को गिरफ्तार किया गया है। उसे तथा उसके साथी हरजिन्द्र सिंह उर्फ मंगू (27) पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी पक्का ***** को जंक्शन पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से चोरीशुदा नौ मोटर साइकिलें जब्त की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश सोनी ने खाकी वर्दी पहनकर टाउन थाना क्षेत्र में कार व नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। इसके बाद जंक्शन पुलिस ने दो दिन पहले उसे जेल भिजवा दिया।
क्या था मामला
गत माह 29 दिसम्बर को घनश्याम सोनी निवासी गांव नेठराना अपनी एर्टिगा गाड़ी लेकर गांव लौट रहा था। श्रीगंगानगर बाइपास पर होमगार्ड की वर्दी पहने एक जने ने गाड़ी रुकवा कर रावतसर तक लिफ्ट मांगी। खुद को पक्का सारणा निवासी होमगार्ड जवान बताया। जब वे रात करीब डेढ़ बजे लखूवाली पुलिस चौकी से आगे रावतसर की तरफ पहुंचे तो वर्दीधारी शख्स ने चालक की गर्दन पर चाकू लगाकर गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी लूटकर रावतसर की तरफ भाग गया। बाद में पुलिस को उसी रात पल्लू की तरफ हाइवे पर लावारिस हालत में सड़क पर गाड़ी खड़ी मिल गई। गाड़ी में 98 हजार रुपए भरा पर्स व दस्तावेज गायब थे। टाउन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 30 दिसम्बर को मामला दर्ज किया था।