28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर एफसीआई ने मंडियों में तैनात किए अधिकारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले में समर्थन मूल्य पर जल्द धान की सरकारी खरीद की जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को एफसीआई ने सभी मंडियों में खरीद अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। इसके बाद खरीद अधिकारियों ने मंडियों में जाकर नमी आदि की जांच भी शुरू कर दी। जंक्शन मंडी में खरीद को लेकर एफसीआई ने हवा सिंह को खरीद अधिकारी लगाया है। इसी तरह टाउन मंडी के लिए हरीश कुमार को लगाया गया है।  
less than 1 minute read
Google source verification
समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर एफसीआई ने मंडियों में तैनात किए अधिकारी

समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर एफसीआई ने मंडियों में तैनात किए अधिकारी

समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर एफसीआई ने मंडियों में तैनात किए अधिकारी
-अधिकारियों ने मंडियों का निरीक्षण कर किसानों को फसल सुखाकर लाने की दी सलाह

हनुमानगढ़. जिले में समर्थन मूल्य पर जल्द धान की सरकारी खरीद की जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को एफसीआई ने सभी मंडियों में खरीद अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। इसके बाद खरीद अधिकारियों ने मंडियों में जाकर नमी आदि की जांच भी शुरू कर दी। जंक्शन मंडी में खरीद को लेकर एफसीआई ने हवा सिंह को खरीद अधिकारी लगाया है। इसी तरह टाउन मंडी के लिए हरीश कुमार को लगाया गया है। नव नियुक्त खरीद अािधकारियों ने शुक्रवार को टाउन व जंक्शन सहित अन्य मंडियों में जाकर धान की आवक आदि की जानकारी ली। इस मौके पर मंडी समिति हनुमानगढ़ के सचिव सीएल वर्मा भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने धान की सरकारी खरीद को लेकर जारी प्रक्रियाओं को लेकर फीडबैक लिया। वर्तमान में टाउन व जंक्शन मंडी में करीब १५००० क्विंटल धान की आवक होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। अब सोमवार से नमी मशीन आदि लेकर अधिकारी मंडियों में जाएंगे। इसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। वर्तमान में फसल के गीला होने पर किसानों को इसे सुखाने की सलाह दी गई है। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होने पर किसानों को इसका लाभ मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग