scriptटाउन की नई आबादी में पेयजल के लिए तरस रहे लोग | hanumangarh news | Patrika News
हनुमानगढ़

टाउन की नई आबादी में पेयजल के लिए तरस रहे लोग

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर टाउन में स्थित नई आबादी क्षेत्र की कुछ गलियों में पेयजलापूर्ति कुछ दिनों से प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कुछ गलियों की टेल तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड नंबर 26 के नागरिक दौलतराम जलंधरा के अनुसार मई महीने में जैसे ही भीषण गर्मी शुरू हुई, पेयजलापूर्ति घटा दी गई।

हनुमानगढ़May 30, 2024 / 07:49 pm

Purushottam Jha

टाउन की नई आबादी में पेयजल के लिए तरस रहे लोग

टाउन की नई आबादी में पेयजल के लिए तरस रहे लोग

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर टाउन में स्थित नई आबादी क्षेत्र की कुछ गलियों में पेयजलापूर्ति कुछ दिनों से प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कुछ गलियों की टेल तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड नंबर 26 के नागरिक दौलतराम जलंधरा के अनुसार मई महीने में जैसे ही भीषण गर्मी शुरू हुई, पेयजलापूर्ति घटा दी गई। तेज तपिश के मौसम में यहां एक समय ही जलापूर्ति हो रही है। इसमें भी गली नंबर छह, सात व आठ की टेल के घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पूरे दिन इंतजार करने के बाद नल में पानी आता भी है तो दस मिनट बाद ही चला जाता है। इस स्थिति में यहां के लोग पानी के लिए बेचैन हो रहे हैं। इसकी शिकायत लोगों ने पीएचईडी के अधिकारियों से भी की है। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है। इससे लोग गर्म मौसम में पेयजल के लिए तरस रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों की पहली जरूरत पानी की है। नहाने-धोने तथा कूलर में पानी डालने की जरूरत पड़ती है। लेकिन नलों में पानी नहीं आने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि जिला प्रशासन जल्द समस्या का समाधान करे। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।
……वर्जन….
हो रही परेशानी
घरों में करीब एक महीने से पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। पीने को पूरा पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
-दौलतराम, निवासी, नई आबादी
टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी
नई आबादी की गलियों की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्म मौसम में पानी की दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत विभाग से की है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
-मदीना, निवासी, नई आबादी

Hindi News/ Hanumangarh / टाउन की नई आबादी में पेयजल के लिए तरस रहे लोग

ट्रेंडिंग वीडियो