8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशा जड़ से खत्म करना जरूरी, यह अपराधों की जड़

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. नशा जड़ से खत्म करना जरूरी है। क्योंकि यह सिर्फ एक अपराध नहीं है बल्कि अपराधों की जड़ है। अत: सख्ती, जागरुकता एवं समझाइश की सतत प्रक्रिया के माध्यम से ही इस पर काबू पाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 27 Feb 2021, 8:03 PM IST

नशा जड़ से खत्म करना जरूरी, यह अपराधों की जड़

नशा जड़ से खत्म करना जरूरी, यह अपराधों की जड़

नशा जड़ से खत्म करना जरूरी, यह अपराधों की जड़
- नशे से बचाने के लिए युवाओं को संस्कारित शिक्षा एवं अध्यात्म से जोडऩे पर बल
हनुमानगढ़. नशा जड़ से खत्म करना जरूरी है। क्योंकि यह सिर्फ एक अपराध नहीं है बल्कि अपराधों की जड़ है। अत: सख्ती, जागरुकता एवं समझाइश की सतत प्रक्रिया के माध्यम से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। यह तीनों तरह के प्रयास एक-दो दिन नहीं बल्कि निरंतर चलते रहने चाहिए। इसमें जागरूक लोग भी पूरा सहयोग करे। जिले की नशे संबंधी समस्या पर शुक्रवार को सूचना केन्द्र पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष नशा एक समस्या नहीं बल्कि कई समस्याओं के रूप में आता है। नशे की तस्करी के अलावा चोरी, लूट, पैसे के लिए धमकाना, अवैध हथियार रखना आदि अपराध भी नशे के कारण होते हैं। नशे पर अंकुश के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। जागरूक नागरिक भी सजगता के साथ सहयोग करे। जिले में संजीवनी अभियान के तहत प्रत्येक सर्किल में हर माह नशा मुक्ति एवं जागरुकता को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने कहा कि नशा मुक्ति जरूरी है। मगर हमारा प्रयास यह रहे कि युवा इस बुराई में पड़े ही नहीं। अत: उनको खेल, अध्यात्म आदि से जोडऩा जरूरी है। प्रो. सुमन चावला ने नशे के चलते परिवार एवं समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। राजस्थान पत्रिका के ब्यूरो चीफ मनोज गोयल ने नशे की समस्या को लेकर समय-समय पर पत्रिका की ओर से चलाए गए समाचार अभियानों की जानकारी दी। गोष्ठी में अधिवक्ता जाकिर हुसैन, हनीश ग्रोवर, नितिन छाबड़ा, डॉ. श्यामसुंदर उपाध्याय, पेस्टीसाइड एसोसिएशन अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, अनुराग थरेजा, भारतेन्दू सैनी, मनीष जांगिड़, रामनिवास मांडण, प्रेम पूनिया, अभिषेक शर्मा, सुनील शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा, करनैल सिंह, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन पुरूषोत्तम झा ने किया।
आत्मबल जरूरी
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने कहा कि बच्चे को अच्छे संस्कार देने होंगे। स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई में भी इसी पर जोर देना होगा। साथ ही उनको अध्यात्म से जोडऩा होगा ताकि आत्मबल मजबूत रहे। ऐसे में जब उनको कभी नशा ऑफर भी होगा तो वे इनकार कर देंगे।
अभियान एवं सरोकार
गोष्ठी के दौरान जिले की नशे की समस्या, इसके दुष्परिणाम एवं समाधान को लेकर राजस्थान पत्रिका के 'नशा निगल रहा सपनेÓ समाचार अभियान चलाने के लिए रिपोर्टर अदरीस खान, योगेन्द्र गुप्ता एवं जनक मुदगल को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने पत्रिका के सामाजिक सरोकारों एवं समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियानों की सराहना की।