scriptहनुमानगढ़ में जानिए कौन, कहां से कितने वोटों से जीता | Know who, where and how many votes won in Hanumangarh | Patrika News
हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में जानिए कौन, कहां से कितने वोटों से जीता

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. नगरपरिषद चुनाव हनुमानगढ़ के सभी 60 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। मंगलवार को जारी किए चुनावी नतीजे में कांग्रेस के 36 प्रत्याशियों को जीत मिली है। जबकि भाजपा केवल 18 प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

हनुमानगढ़Nov 19, 2019 / 12:45 pm

adrish khan

हनुमानगढ़ में जानिए कौन, कहां से कितने वोटों से जीता

हनुमानगढ़ में जानिए कौन, कहां से कितने वोटों से जीता

हनुमानगढ़ में जानिए कौन, कहां से कितने वोटों से जीता
– हनुमानगढ़ में कांग्रेस को बहुमत, जीती 36 सीटें
– भाजपा को 18 और निर्दलीय प्रत्याशी जीते
– सबसे बड़ी जीत रही वार्ड 12 से तरुण विजय की, भाजपा प्रत्याशी को 1107 वोटों से हराया
हनुमानगढ़. नगरपरिषद चुनाव हनुमानगढ़ के सभी 60 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। मंगलवार को जारी किए चुनावी नतीजे में कांग्रेस के 36 प्रत्याशियों को जीत मिली है। जबकि भाजपा केवल 18 प्रत्याशी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने में सफलता हासिल की है। इस तरह साफ है कि शहर की पब्लिक ने कांग्रेस को बहुमत दे दिया है। अब सबकी नजरें सभापति के चुनाव पर टिक गई है। चुनावी नतीजों की बात करें तो कांग्रेस के सभापति पद के संभावित लगभग सभी दावेदारों को जीत नसीब हो गई है। इससे सभापति का ताज अब अहम हो गया है। जीते हुए प्रत्याशी अब सभापति बनने को लेकर तिकड़म बनाने का प्रयास करने में जुट गए हैं। हनुमानगढ़ के शहरी चुनाव में जो बड़े चेहरे थे, उनमें गणेश बंसल, तरुण विजय, कौर सिंह, गुरदीप चहल, अनिल खीचड़, सुमित रिणवा सहित अन्य प्रत्याशियों को जीत मिल गई है। अब 26 नवम्बर को सभापति के चुनाव हैं। इसकी तैयारी में कांग्रेस आलाकमान भी जुट गए हैं। इससे पूर्व मतगणना के परिणाम जारी होते हुए विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने रंग गुलाल खेलकर जीत का जश्न मनाया। जंक्शन में पोलटैक्निक कॉलेज में संपन्न हुए मतगणना को लेकर आसपास में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया था। जीत के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला।

वार्ड एक से दस का परिणाम
वार्ड एक कांग्रेस के गणेश बंसल जीते। उनको 1060 वोट मिले व भाजपा के दीपक खाती को 214 वोट मिले। वार्ड दो से भाजपा के संजय कुमार विजेता रहेे। वार्ड तीन से कांग्रेस के मोहनलाल बड़सीवाल जीते। वार्ड चार से भाजपा के स्वर्ण सिंह विजयी रहे। वार्ड पांच से कांग्रेस के अब्दुल हाफिज विजेता रहे। वार्ड छह से भाजपा की विजय लक्ष्मी विजेता रही। वार्ड सात से कांग्रेस के गुरदीपङ्क्षसह चहल विजेता रहे। वार्ड आठ से कांग्रेस के सुमित रिणवा विजेता बने। वार्ड नौ से कांग्रेस के मदन बाघला विजेता रहे। वार्ड दस से कांग्रेस की सुलोचना देवी विजेता बनी।
वार्ड 11 से 20
वार्ड 11 से भाजपा के बलराजसिंह दानेवालिया ने जीत दर्ज की। वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी तरुण विजेता विजेता रहे। उनको 1339 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी नारायणराम नायक को 232 मत मिले। वार्ड 13 से कांग्रेस प्रत्याशी परविन्द्र सिंह विजेता रही। वार्ड 14 से कांग्रेस की मंजू देवी विजेता रही। उनको 1060 वोट मिले। वार्ड 15 से भाजपा की नगीना बाई जीती। वार्ड 16 से भाजपा के गुरदीपसिंह बब्बी विजेता रहे। वार्ड 17 से कांग्रेस के नंदूराम गुर्जर विजेता रहे। वार्ड 18 से भाजपा के हिमांशु महर्षि विजेता रहे। उनको 715 मत मिले। वार्ड 19 से कांग्रेस की संतोष बंसल विजेता रही। वार्ड 20 से भाजपा की पूजा सैन विजेता रही।

वार्ड 21 से 30
वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चित अग्रवाल विजेता रहे। वार्ड 22 से कांग्रेस के राजेन्द्र कुमार जीते। उनको 991 वोट मिले। वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप ऐरी जीते। उनको 759 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सुनील कुमार को 679 वोट मिले। वार्ड 24 से कांग्रेस प्रत्याशी शेर ङ्क्षसह ने 695 वोट लेकर जीत हासिल की। वार्ड 25 से कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर ने 841 लेकर जीत हासिल की। वार्ड 26 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार विजेता रहे। उनको 941 वोट मिले। वार्ड 27 से निर्दलीय भूपेन्द्र सिंह विजेता बने। उनको 790 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल नागर ने 508 वोट हासिल किए। वार्ड 28 से कांग्रेस के अनिल खीचड़ को 526 वोट मिले। जबकि भाजपा के कविन्द्र सिंह को 474 मत मिले। वार्ड 29 से कांग्रेस की सुशीला विजेता रही। उनको 1036 वोट मिले। वार्ड 30 से भाजपा प्रत्याशी रणजीत कौर जीती। उनको 277 वोट मिले।

वार्ड 31 से 40
वार्ड 31 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला देवी जीती। उनको 964 वोट मिले। वार्ड 32 से निर्दलीय मंजू देवी विजेता रही। उनको 552 वोट मिले। वार्ड 33 से कांग्रेस के प्रमोद कुमार जीते। उनको 622 वोट मिले। वार्ड 34 से कांग्रेस के विजेन्द्र कुमार जीते। उनको 545 वोट मिले। वार्ड 35 से भाजपा के भंवरलाल विजेता रहे। उनको 529 वोट मिले। वार्ड 36 से कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार जीते। उनको 862 मत मिले। वार्ड 37 से भाजपा के मनोज कुमार जीते। उनको 455 मत मिले। वार्ड 38 से कांग्रेस के राजकुमार जीते। उनको 1171 वोट मिले। वार्ड 39 से भाजपा के मुखत्यार अली जीते। उनको 591 वोट मिले। वार्ड 40 से भाजपा के महादेव प्रसाद जीते। उनको 508 वोट मिले।

वार्ड 41 से 50
वार्ड 41 से कांग्रेस के प्रेम कुमार जीते। उनको 308 वोट मिले। वार्ड 42 से निर्दलीय रहीशा टाक विजेता रही। उनको 656 मत मिले। वार्ड 43 से कांग्रेस के असलम टाक जीते। उनको 850 वोट मिले।वार्ड 44 से कांग्रेस की रेखा भार्गव विजेता रही। उनको 540 वोट मिले। वार्ड 45 से कांग्रेस की सुनीता विजेता रही। उनको 553 मत मिले। वार्ड 46 से निर्दलीय प्रदीप कुमार विजेता रहे। उनको 687 वोट मिले। वार्ड 47 से भाजपा प्रत्याशी रानी विजेता रही। उनको 510 वोट मिले। वार्ड 48 से कांग्रेस के कौरसिंह खोसा विजेता रहे। उनको 1012 मत मिले। जबकि भाजपा के राजेश कड़वासरा को 500 मत मिले। वार्ड 49 से कांग्रेस की अंजना गौरव जीती। उनको 757 वोट व भाजपा प्रत्याशी को 426 मत मिले। वार्ड 50 से भाजपा को 123 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत कौर 486 वोट लेकर विजेता बनी। वहीं निर्दलीय प्रियंका को 248 मत मिले।

वार्ड 51 से 60
वार्ड 51 से भाजपा के सुरेश धमीजा जीते। उनको 614 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र शर्मा को 463 वोट मिले। वार्ड 52 से भाजपा को 474 मत मिले। कांग्रेस की भगवानी देवी 701 वोट लेकर विजेता बनी।
वार्ड 53 से कांग्रेस के हेम सिंह विजेता रहे। उनको 547 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने 417 वोट हासिल किए। वार्ड 54 से निर्दलीय सुनील अमलानी 401 वोट लेकर विजेता बने। वहीं भाजपा को 286 व कांग्रेस 398 वोट मिले। वार्ड 55 से भाजपा प्रत्याशी सिंगाराम 559 वोट लेकर विजेता बने। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 273 वोट मिले। वार्ड 56 से कांग्रेस प्रत्याशी विकास कुमार 636 वोट लेकर विजेता बने। वहीं भाजपा उम्मीदवार को 535 वोट मिले। वार्ड 57 से भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र चौधरी 723 वोट लेकर विजेता बने। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 353 वोट मिले। वार्ड 58 से कांग्रेस की कुरेशा बीबी 702 वोट लेकर विजेता बनी। भाजपा प्रत्याशी को 305 व निर्दलीय कमलदीप को 525 वोट मिले। वार्ड 59 से निर्दलीय रेखा विजेता रही। उनको 986 मत मिले। वहीं भाजपा उम्मीदवार को 317 व कांग्रेस प्रत्याशी को 296 वोट मिले। वार्ड 60 से कांग्रेस के कांग्रेस अशोक यादव विजयी रहे। उनको 1435 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को 700 वोट मिले।

सबसे बड़ी जीत
वोट के अंतर के हिसाब से देखें तो सबसे बड़ी जीत कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय ने दर्ज की। वार्ड 12 से कांग्रेस के तरुण विजय ने 1339 वोट हासिल किए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नारायणराम नायक को 232 मत मिले। इस तरह उन्होंने 1107 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

Home / Hanumangarh / हनुमानगढ़ में जानिए कौन, कहां से कितने वोटों से जीता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो