scriptलोगबाग खेलेंगे रंग, किसान धरना स्थल पर मनाएंगे काली होली | People will celebrate color, farmers will celebrate Holi | Patrika News
हनुमानगढ़

लोगबाग खेलेंगे रंग, किसान धरना स्थल पर मनाएंगे काली होली

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

हनुमानगढ़Mar 18, 2019 / 09:25 pm

adrish khan

nohar mein chal raha kisano ka dharna

लोगबाग खेलेंगे रंग, किसान धरना स्थल पर मनाएंगे काली होली

लोगबाग खेलेंगे रंग, किसान धरना स्थल पर मनाएंगे काली होली
– फसल बीमा क्लेम को लेकर चल रहा कई गांवों के किसानों का धरना
नोहर. पीएम फसल बीमा क्लेम राशि नहीं मिलने से आंदोलित किसानों का यहां एक्सिस बैंक के समक्ष क्रमिक धरना 59 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को तहसील के गांव सोनड़ी, बिरकाली, खरसंडी, सुरपुरा, दुर्जाना, कणाऊ, रामगढ, ललाना, असरजाना, ननाऊ, बडबिराना, फेफाना, किकराली आदि गांव के किसान धरने पर बैठे। धरना स्थल पर आयोजित किसान प्रतिनिधियों की बैठक में अब तक के आंदोलन की समीक्षा की गई। जिसमें कलक्टर की ओर से बैंक प्रबंधन के साथ होने वाली उच्च स्तरीय वार्ता में की जा रही देरी पर रोष जताया गया।
किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ता के नाम पर अब तक किसानों के समय की बर्बादी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों की बात किसान से शुरू होती है। लेकिन जब अपने हक के लिए किसान सड़क पर बैठकर आंदोलन करता है तो दोनों ही पार्टी के नेता झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं देते। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर उनकी बीमा क्लेम राशि शीघ्र खातों में नहीं डाली जाती है तो वे काली होली मनाकर विरोध जताएंगे। बैंक की ओर से 2016-17 रबी व खरीफ दोनों फसलों के बीमा क्लेम की प्रीमियम राशि काटी गई थी। लेकिन फसल खराबे के बावजूद क्लेम राशि नहीं दी गई। सोमवार को हंसराज न्यौल, कानाराम सहारण, मुखराम गोदारा, पप्पूराम असरजाना, पवन सहारण, इन्द्रजीत, धन्नाराम देहडू, नौरंगलाल गोदारा, रामलाल, पवन देहडू आदि धरने पर बैठे। (नसं.)
पुलिस थाने के समक्ष पड़ाव जारी
नोहर. पवन व्यास हत्याकांड संघर्ष समिति का पुलिस थाने के समक्ष पड़ाव 13वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को जसाना के अनेक ग्रामीणों ने पड़ाव स्थल पर पहुंचकर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर रोष स्वरूप काली होली मनाने का निर्णय किया। सोमवार को मृतक के पिता रामस्वरूप व्यास, श्यामसुंदर जोशी, रमेश खटोतिया, सुरेन्द्र जोशी, रतन अरोड़ा, अनिल मटोरिया, रामप्रताप बेनीवाल, बलराम शर्मा, वेदप्रकाश तिवाड़ी, मनीराम बेनीवाल, बनवारीलाल जोशी आदि धरने पर बैठे। (नसं.)

Home / Hanumangarh / लोगबाग खेलेंगे रंग, किसान धरना स्थल पर मनाएंगे काली होली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो