scriptनिकाय चुनावों में भी नहीं बदलेगी जनता की निगाह | Public eye will not change even in civic elections | Patrika News
हनुमानगढ़

निकाय चुनावों में भी नहीं बदलेगी जनता की निगाह

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
हनुमानगढ़. लोकसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी हर जगह जीतेंगे। जनता की निगाह निकाय चुनाव में भाजपा को लेकर नहीं बदलेगी। क्योंकि धारा 370 हटाना हो या लोक कल्याणकारी योजना लागू करना, केन्द्र सरकार के प्रति निरंतर जनता का विश्वास बढ़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाशराय खन्ना ने गुरुवार को यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही।

हनुमानगढ़Aug 29, 2019 / 10:16 pm

adrish khan

निकाय चुनावों में भी नहीं बदलेगी जनता की निगाह

निकाय चुनावों में भी नहीं बदलेगी जनता की निगाह

निकाय चुनावों में भी नहीं बदलेगी जनता की निगाह
– भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जताया जीत का दावा
– 370 हटाने से बढ़ा जनता का विश्वास
हनुमानगढ़. लोकसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी हर जगह जीतेंगे। जनता की निगाह निकाय चुनाव में भाजपा को लेकर नहीं बदलेगी। क्योंकि धारा 370 हटाना हो या लोक कल्याणकारी योजना लागू करना, केन्द्र सरकार के प्रति निरंतर जनता का विश्वास बढ़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाशराय खन्ना ने गुरुवार को यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने राज्य सरकार को विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पूर्व खूब वाद किए थे। किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा कागजी साबित हुई। मतदाताओं को बहलाकर प्रदेश में तो कांग्रेस सत्तासीन हो गई। लेकिन लोकसभा चुनाव में उसके वादों की हवा निकल गई।
राजस्थान प्रभारी खन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो काम शुरू किए थे वो कांग्रेस ने बीच में रोक दिए हैं। इससे लोगों में रोष है। इस वर्ष होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में यह आक्रोश जनता निकालेगी। हर जगह भाजपा के प्रत्याशी विजयी होंगे। छात्र संघ चुनाव में भी अधिकांश जगह एबीवीपी या एबीवीपी के समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता में कांग्रेस के प्रति कितना विरोध है। भाजपा जो कहती है वो करती है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय किया। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अब संगठन के चुनाव होंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला प्रमुख कृष्ण चोटिया, सभापति राजकुमार हिसारिया, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जुगलकिशोर गौड़, प्रवक्ता जसप्रीत सिंह सिद्धू, लेखराम जोशी, दीपक खाती आदि मौजूद रहे।
चुनाव को तैयार
प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम है। कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम की बदौलत ही भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। वर्तमान में जहां भाजपा के बोर्ड है वहां के विकास और जहां कांग्रेस के बोर्ड है वहां के विकास की जनता तुलना कर रही है। भाजपा के बोर्ड में विकास कार्य हुए हैं, उसी प्रकार आगे भी करवाए जाएंगे।

Home / Hanumangarh / निकाय चुनावों में भी नहीं बदलेगी जनता की निगाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो