8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमा रथ गांवों में किसानों को देगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय परिसर से जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पंचायतों में रथ रवाना किया गया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 24 Nov 2020, 9:55 AM IST

बीमा रथ गांवों में किसानों को देगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

बीमा रथ गांवों में किसानों को देगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

बीमा रथ गांवों में किसानों को देगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय परिसर से जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पंचायतों में रथ रवाना किया गया। प्रचार-प्रसार रथ को कृषि उपनिदेशक दानाराम गोदारा कृषि उपनिदेशक आत्मा जनरायाण बैनीवाल व अग्रणी बैंक हनुमानगढ़ के प्रबंधक बाबूलाल मीणा द्वारा हरी झण्डी दिखाई गई। कृषि विभाग के उपनिदेशक दानाराम गोदारा ने बताया कि फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ सात दिसम्बर तक जिले की समस्त तहसीलों की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा। किसानों को पीएम फसल बीमा योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऋणी कृषकों को फसल बीमा से बाहर होने की अंतिम तिथि आठ दिसम्बर ऋणी कृषकों द्वारा बीमित फसल में परिवर्तन की सूचना के लिए तेरह दिसम्बर एवं ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि पंद्रह दिसम्बर निर्धारित की गई है। गोदारा ने बताया कि गैर ऋणी कृषकों के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की कॉपी नवीनतम जमाबंदी, जमान बटाई का शपथ पत्र, बैंक पासबुक एवं फसल बुवाई प्रमाण पत्र शामिल है। बीमा के लिए नामांकन बैंक, सहकारी बैंक, सहकारी समिति ़क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सीएसी सेन्टर में करवाया जा सकता है। साथ ही किसान बीमा कम्पनी प्रतिनिधि व टोल फ्री नम्बर 1800116515 पर भी सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर आत्मा के कृषि अधिकारी साहबराम गोदारा, कृषि अधिकारी बलकरण, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश दूधवाल, सूचना सहायक रामदेव व बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक राजेश सिहाग, जिला समन्वयक विनोद जांदू, तहसील प्रभारी दौलतराम व कपिल योगी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।