दबाव बनाने के लिए दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे हापुड़ पुलिस ने ऐसे ही दो मुकदमों को खत्म किया है। इसमें किसी का पति से विवाद चल रहा था तो किसी ने मकान के विवाद में दबाव बनाने के लिए फर्जी दर्ज करा दिया था। हापुड़ में सिटी कोतवाली और थाना देहात में रेप के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। एक मुकदमा मई महीने में दर्ज हुआ था। जबकि दूसरा केस सितंबर महीने में दर्ज हुआ था। जब पुलिस में दोनों मामलों में जांच की तो वे फर्जी पाए गए। पुलिस ने दोनों मुकदमों को निरस्त कर दिया है।
निरस्त कर दिया गया दोनों मामलों को एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि एक मामले में पुराने मकान का विवाद था। इसमें दबाव बनाने के लिए रेप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। दूसरा मुकदमा पति से विवाद के कारण किया गया था। इसमें पति के रिश्तेदार के ऊपर रेप का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। जब पुलिस ने जांच की तो दोनों मामले पूर्ण रूप से फर्जी निकले। दोनों मामलों को निरस्त कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद फर्जी केस दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर