हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में रेलवे विभाग द्वारा बनाये गए अंंडरपास में अक्सर बारिश का पानी भर जाता है। लोगों को पानी से ही गुजरना पड़ा है। बुधवार दोपहर भी लोग अंडरपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पानी में ऐसी हलचल होती दिखी। जिसे देखकर भगदड़ मच गई। दरअसल बरसात से भरे पानी में अचानक ही 12 फिट लंबा अजगर निकल आया। जिसे देखकर लोग दंग रह गये। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी।