हरदा

भाजपा नेता की हत्या : सोते समय कुल्हाड़ी से किये कई वार, घटना स्थल पर मौत, हमलावरों का सुराग नहीं

बदमाशों ने उन पर सोते समय कुल्हाड़ी से कई वार किये, जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हरदाMay 27, 2021 / 12:29 pm

Faiz

भाजपा नेता की हत्या : सोते समय कुल्हाड़ी से किये कई वार, घटना स्थल पर ही मौत, हमलावरों का सुराग नहीं

हरदा/ मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने उन पर सोते समय कुल्हाड़ी से कई वार किये, जिसके चलते घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ये बात भी सामने आई है कि, बीजेपी नेता की इलाके में खेती बाड़ी थी और वो अपने खेत की निगरानी करने की गरज से वहां रुके थे और वहीं उनकी नींद लग गई थी। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर कुल्हाड़ी से इतने वार किये कि, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

पढ़ें ये खास खबर- प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग : कई दमकल भी नहीं पा सकीं काबू, अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी फायर ब्रिगेड


पुलिस के साथ FSL टीम कर रही जांच

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना का खुलासा गुरुवार की सुबह हुआ। जैसे ही इलाके में हत्या की खबर फैली, तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही करताना पुलिस चौकी और टिमरनी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचा। यहां मौके से साक्ष्य जुटाने के लिये एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम द्वारा जांच शुरु कर दी गई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- महानदी के घुघरी घाट पर रेत का अवैध खनन, पानी के अंदर बने कई फिट गहरे गड्ढे, सब जानते हुए भी जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई


सोते समय खेत पर किया बदमाशों ने हमला

हरदा जिले के ग्राम सोनखेड़ी के रहने वाले मृतक गाेविंद सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष थे। पार्टी के सदस्यों होने के साथ साथ वो किसानी भी करते थे। इस समय उनके खेत में मूंग की फसल खड़ी है। जिसकी देख-रेख वो खुद ही किया करते थे। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात भी वो खेत की निगरानी की गरज से यहां सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी के कई हमले किये, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। फिलहाल, हत्यारों और हत्या के कारणों का सुराग नहीं लग सका है। करताना पुलिस चौकी प्रभारी हिमलेंद्र पटेल के मुताबिक, हत्या के कारणों की जांच के लिये मृतक के संबंधियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

 

कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब – जानें इस वीडियो में

Home / Harda / भाजपा नेता की हत्या : सोते समय कुल्हाड़ी से किये कई वार, घटना स्थल पर मौत, हमलावरों का सुराग नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.